scriptदिखने लगा गर्मी का असर! मामूली कहासुनी में गोली मारी | The effect of heat gun Shot in a minor altercation in saharanpur | Patrika News
सहारनपुर

दिखने लगा गर्मी का असर! मामूली कहासुनी में गोली मारी

बढ़ते तापमान का असर दिखने लगा है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने लगे हैं। लोगों का गुस्सा काबू में नहीं है। इसका उदाहरण सहारनपुर में देखने को मिला है। यहां जेवी जैन डिग्री कॉलेज चौक पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरों के सरेआम गोली मार दी। गोली, युवक के पेट से आर-पार […]

सहारनपुरApr 22, 2024 / 08:48 am

Shivmani Tyagi

Sadar bajar saharanpur
बढ़ते तापमान का असर दिखने लगा है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने लगे हैं। लोगों का गुस्सा काबू में नहीं है। इसका उदाहरण सहारनपुर में देखने को मिला है। यहां जेवी जैन डिग्री कॉलेज चौक पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरों के सरेआम गोली मार दी। गोली, युवक के पेट से आर-पार हो गई। खून से लथपथ युवक नीचे गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरा मच गई। हमलावर वारदात के बाद भाग निकले। घायल युवक के दोस्त भी उसे छोड़कर फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घायल को दिल्ली रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि अभी घायल युवक की हालत गंभीर है।

वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

अभी तक वारदात के पीछे कोई ठोस वजह सामने नहीं आ पाई है। हमलावर नीश पंडित पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी नवादा रोड हिरासत में ले लिया गया है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच कहासुनी के बाद तनातनी बढ़ी और विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि फिलहाल घायल युवक का देहरादून के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी हमलावर को हिरासत में लिया गया है।

घायल की ओर से नहीं आई तहरीर

इस पूरे घटनाक्रम में एक सबसे बड़ी हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि नीशू पंडित ने रामपुर मनिहारान निवासी विपिन को पैसे उधार दिए थे। नीशू अब विपिन से पैसे मांग रहा था। इसने जेवी जैन डिग्री कॉलेज चौक पर आकर पैसे लेने का चैलेंज दिया और अपने साथियों को बुला लिया था। दूसरी ओर से नीशू पंडित पहुंच गया। यहीं दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और नीशू पंडित ने गोली मार दी।

Home / Saharanpur / दिखने लगा गर्मी का असर! मामूली कहासुनी में गोली मारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो