bell-icon-header
सहारनपुर

पड़ोसी राज्य में ट्रैस हुई सहारनपुर से गायब छात्राएं! पुलिस टीम रवाना

सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल की दो छात्राएं शनिवार को गायब हो गई थी। देर शाम उनकी लोकेशन पड़ोसी राज्य हरियाणा के एक शहर में मिली है।

सहारनपुरApr 20, 2024 / 11:29 pm

Shivmani Tyagi

सहारनपुर के पाइन वुड स्कूल की कक्षा 9 की लापता हुई छात्राएं पड़ोसी राज्य हरियाणा के एक जिले में ट्रैस हुई हैं। दोनों छात्राओं की लोकेशन मिलने के बाद सहारनपुर से एक पुलिस टीम पड़ोसी राज्य के लिए रवान हुई है। दोनों छात्राएं पड़ोसी राज्य कैसे पहुंची इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पहली प्राथमिकता छात्राओं की सकुशल बरामदगी है उसके बाद ही इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

स्कूल से घर नहीं लौटी थी दोनों छात्राएं

सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित पाइन वुड स्कूल की दो छात्राएं शनिवार को गायब हो गई थी। ये दोनों रोजाना की तरह स्कूल गई लेकिन घर वापस नहीं लौटी। पहले तो घर वालों की लगा कि बच्चियां लेट हो गई होंगी लेकिन जब काफी देर तक भी दोनों घर नहीं आई तो परिवार वालों को फिक्र हुई। दोनों छात्राओं की तलाश तेज की गई। घर वाले पहले स्कूल और फिर पुलिस थाने पहुंचे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों छात्राओं की फोटो तेजी से वायरल की गई। छात्राओं को ट्रैस करने के लिए स्कूल के सभी सीसीटीवी कैमरा खंगाले गए। जब अलग-अलग कैमरों को खंगाला गया तो शाम के समय कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे जिनके आधार पर दोनों छात्राओं के निकलने की दिशा का पता चला। इसके बाद स्कूल की ही एक कर्मचारी से भी पूछताछ की गई। शाम तक पुलिस को यह जानकारी मिल गई कि दोनों लड़कियां पड़ोसी राज्य की तरफ हैं। फिलहाल स्कूल की इस महिला कर्मचारी के घर पर भी ताला लगा हुआ है। छात्राओं के गायब होने से स्कूल की इस महिला कर्मचारी का कोई सीधा कनेक्शन है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल इतना पता चला है कि छात्राओं की लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम रवाना हो गई है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया है कि अभी सिर्फ छात्राएं ट्रैस हुई हैं, मिली नहीं हैं। तलाश की जा रही है। एक टीम को रवाना किया गया है। परिवार के सदस्य भी टीम के साथ हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Saharanpur / पड़ोसी राज्य में ट्रैस हुई सहारनपुर से गायब छात्राएं! पुलिस टीम रवाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.