scriptमनीष बंसल बनाए गए सहारनपुर के नए डीएम, डॉक्टर दिनेश चंद्र को शासन ने … | Manish Bansal appointed as DM Saharanpur | Patrika News
सहारनपुर

मनीष बंसल बनाए गए सहारनपुर के नए डीएम, डॉक्टर दिनेश चंद्र को शासन ने …

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही आशंका थी कि सहारनपुर जिलाधिकारी को हटाया जाएगा।

सहारनपुरJun 26, 2024 / 12:10 am

Shivmani Tyagi

DM Saharanpur Manish Bansal
लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही शासन ने सहारनपुर जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र को हटा दिया है। मनीष बंसल अब सहारनपुर के नए डीएम होंगे। मंगलवार को यूपी सरकार की तबादला एक्सप्रेस चली तो सहारनपुर जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र को प्रतीक्षारत कर दिया और 2013 बैच के IAS मनीष बंसल को सहारनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त कर दिया।

चुनाव आयुक्त के दामाद हैं सहारनपुर के नए डीएम

2013 बैच के आईएएस अफसर मनीष बंसल चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता के दामाद हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही माना जा रहा था कि सहारनपुर के डीएम और एसएसपी का तबादला होगा। यह चर्चाएं तेजी से चल रही थी। मंगलवार को तबादलों की सूची आई तो सहारनपुर एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा को मेरठ का एसएसपी बना दिया गया जबकि सहारनपुर जिलाधिकारी को प्रतीक्षा में रखा गया। इन्हे लखनऊ अटैच कर दिया गया है। सहारनपुर की कमान अब जिस आईएएस अफसर को दी गई है वो चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता के दामाद हैं।

जानिए कौन हैं मनीष बंसल

सहारनपुर के नए जिलाधिकारी मनीष बंसल 2013 बैच के IAS हैं। प्रतिष्ठित परीक्षा सीएसई 2013 में इन्होंने 53वी यूपीएससी रैंक पाई थी। मनीष बंसल मूल रूप से पंजाब जिले के शहर संगरुर के रहने वाले बताए जाते हैं। इनकी मां का नाम सुधा बंसल और पिता का नाम रामकुमार बंसल है। मनीष बंसल के पिता एक प्रतिष्ठित बैंक के मैनेजर हैं जबकि मां ग्रहणी हैं। मनीष बंसल ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हांसिल की है।

Hindi News/ Saharanpur / मनीष बंसल बनाए गए सहारनपुर के नए डीएम, डॉक्टर दिनेश चंद्र को शासन ने …

ट्रेंडिंग वीडियो