scriptआधी रात काे दीवार फांदकर पड़ाेसी के घर घुस गया युवक, आ गई बिजली पहुंच गया जेल | Crime against women in Deoband Sahranpur | Patrika News

आधी रात काे दीवार फांदकर पड़ाेसी के घर घुस गया युवक, आ गई बिजली पहुंच गया जेल

locationसहारनपुरPublished: Aug 24, 2019 11:53:14 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

देवबंद क्षेत्र के गांव चाैंदाहेड़ी का मामला
आधी रात काे दीवार फांदकर पड़ाेसी के घर घुसा
महिला ने लगाया कपड़े फाड़ने का आराेप

saharanpur news

crime against women in saharanpur

देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव चौंदाहेड़ी में एक व्यक्ति गांव में ही एक घर में घुस गया और महिला के साथ अभद्रता कर अशलील हरकते करने लगा। इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इस महिला ने शाेर मचा दिया और परिवार के साथ-साथ गांव के लाेग भी इक्ट्टठा हाे गए। सूचना मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इसे जेल भेज दिया है।

घटना गांव चौंदाहेड़ी की है। आराेपाें के अनुसार इसी गांव का रहने वाला अंबरीश आधी रात काे दीवार फांदकर पड़ाेसी के घर में घुस गया। आराेप है कि अंबरीश परिवार की बहू के साथ अश्लीलता करने लगा और विराेध करने पर कपड़े फाड़ दिए। इस पर महिला ने शाेर मचा दिया और परिवार के लाेगाें ने अंबरीश काे माैके पर ही धर दबाेचा। परिजनो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा दिया। यह घटना गांव के साथ-साथ क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो