bell-icon-header
सहारनपुर

BSP Strategy सातों विधानसभा प्रभारी बदले, अब नए चेहरों को जिम्मेदारी

BSP Strategy अब आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा

सहारनपुरJul 15, 2024 / 09:49 am

Shivmani Tyagi

( BSP Strategy ) बहुजन समाज पार्टी ने सहारनपुर ( Saharanpur ) की सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों को हटाकर उनके स्थान पर नए पदाधिकारियों को नियुक्ति दी है। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए नए पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी है।

BSP Strategy विधानसभा चुनाव की तैयारी में बसपा

इस बदलाव के पीछे लोकसभा चुनाव के नतीजों को कारण माना जा रहा है। नई सूची में बेहट विधानसभा क्षेत्र में अब वेदपाल गौतम और राजेश कुमार को प्रभारी बनाया गया है। यहां वेदप्रकाश को अध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ को उपाध्यक्ष, अमित सैनी को महासचिव, विनय शर्मा को कोषाध्यक्ष और ललित कुमार गौतम को सचिव बनाया गया है। इसी तरह से विधानसभा नकुड़ में सुभाष खुराना और मोहम्मद मेहताब पभारी बनाए गए हैं। विनोद सहगल को अध्यक्ष का पद दिया गया है और मोहम्मद अखलाक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। यहां अंकुर चौधरी को महासचिव की जिम्मेदारी मिली है तो आशु राणा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुखबीर सिंह को सचिव बनाया गया है।

नगर क्षेत्र में भी बदलाव, मजबूत कंधों पर जिम्मेदारी ( Saharanpur )

इसी तरह से सहारनपुर नगर में अनिल धारिया और स्वराज सिंह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रताप सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। डाॅक्टर अहतेशाम को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है तो अमित माहेश्वरी को महासचिव बनाया गया है। उस्मान कुरैशी कोषाध्यक्ष और नितिन जाटव सचिव पद पर नियुक्ति मिली है। इसी तरह से देहात विधानसभा क्षेत्र में करण सिंह और धर्मेंद्र एडवोकेट प्रभारी बनाए गए हैं। डॉक्टर धर्मेंद्र पेगपाल यहां अध्यक्ष रहेंगे। मोहम्मद इसरार अहमद उपाध्यक्ष रहेंगे और अंकित कुमार महासचिव बनाए गए हैं। अनिल त्यागी को यहां पर कोषाध्यक्ष और मनोज कुमार को सचिव बनाया गया है। इसी तरह से देवबंद विधानसभा क्षेत्र में चरण सिंह और डाॅक्टर मुकेश कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। यहां पर सुशील जायसवाल अध्यक्ष बनाए गए हैं। राव फरमान उपाध्यक्ष रहेंगे और चौधरी जसबीर महासचिव बनाए गए हैं। विपिन त्यागी को यहां कोषाध्यक्ष और प्रदीप कुमार सचिव नियुक्त किया गया है।

सातों विधानसभा के संयोजक भी बदले ( Saharanpur )

रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में सुनेश कुमार और शाहरूख खान प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। राजू पालीवाल के यहां अध्यक्ष बनाया गया है। इरफान पहलवान को उपाध्यक्ष और संजय कश्यप को यहां पर महासचिव नियुक्त करते हए पिंटू त्यागी कोषाध्यक्ष और अतुल भारती को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह से गंगोह विधानसभा क्षेत्र में नरेंद्र औलरी और अजय कुमार बरसी अब प्रभारी होंगे। सुंदरलाल अध्यक्ष रहेंगे और मोहम्मद नैयर उपाध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। चौधरी बलेंद्र को महासचिव, विशाल राणा कोषाध्यक्ष और बबलू कुमार को यहां पर सचिव बनाया है। इनके अलावा बेहट में गोर्धन सिंह को, नकुड़ में अंकित कुमार को, सहारनपुर नगर में जितेंद्र कुमार को देवबंद में दयानंद को, देहात में सचिन कुमार को, रामपुर मनिहारान में संदीप कुमार और गंगोह में टिंकू कुमार को संयोजक नियुक्त किया गया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Saharanpur / BSP Strategy सातों विधानसभा प्रभारी बदले, अब नए चेहरों को जिम्मेदारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.