सागर. बांदरी निर्माणाधीन सीएमराइज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे की चपेट में आने से कई मजदूर घायल हो गए है। दरअसल सीएमराइज स्कूल के छत की सेंटिंग भरभरा कर ढह गई। इससे वहां काम कर रहे सात मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूरों को को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार यहां निर्माणकार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिना किसी ठोस सपोर्ट के बड़ी छत की सेंटिंग करके उसकी ढलाई की तैयारी की जा रही थी। इससे पहले की ढलाई का कार्य होता वहां सेंटिंग भरभरा कर गिर गई ।
सुबह स्कूल की तीसरी मंजिल की छत ढलाई की तैयारी चल रही थी, तभी लोहे से बनी सेंटिंग मजदूरों के ऊपर गिरी। मजदूरों को इलाज के लिए बांदरी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद मजदूरों की छुट्टी कर दी गई। स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण 36 करोड़ की लागत से बन रही है। जानकारी के अनुसार बिल्डिंग की दो मंजिल इमारत बन गई हैं। तीसरी मंजिल की छत ढलने की तैयारी की जा रही थी।

ठेकेदार छुपाता रहा हादसा
बिल्डिंग में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। हादसा होते ही ठेकेदार ने घटना स्थल को पीले रंग की बरसाती से ढंकवा दिया। जिससे लोगों को हादसे की जानकारी ना मिल सके, लेकिन मजदूरों के घायल होने की वजह से लोगों को जानकारी मिल गई। मजदूर पहले इलाज के लिए बांदरी अस्पताल में पहुंचे।

देरी से शुरू हुआ स्कूल का निर्माण
बांदरी में सीएमराइज स्कूल का निर्माण का एक वर्ष देरी से शुरू हुआ है। वर्ष 2022 में स्कूल की नई बिल्डिंग बनना शुरू होनी थी, लेकिन वर्ष 2023 में काम शुरू हुआ। अभी पूरा निर्माण होने में एक वर्ष से अधिक का समय लगेगा। स्कूल अभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ही संचालित हो रही है। नई बिल्डिंग का निर्माण करीब 4 किमी दूर बंडा रोड पर चल रहा है। स्कूल में 1300 विद्यार्थी अध्यनरत हैं।