bell-icon-header
सागर

शहर से लगे खेतों में तेंदुए के पगमार्क मिलने से दहशत

वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया सागर. शहर से लगे मशानझिरी के पास एक किसान के खेत में तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। जिसके बाद से आसपास के लोग दहशत में है। खेत में पगमार्क की सूचना किसानों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद हुई जांच में वन विभाग ने क्षेत्र में […]

सागरJul 23, 2024 / 07:23 pm

नितिन सदाफल

forest penther

वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया
सागर. शहर से लगे मशानझिरी के पास एक किसान के खेत में तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। जिसके बाद से आसपास के लोग दहशत में है। खेत में पगमार्क की सूचना किसानों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद हुई जांच में वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी है।
किसान राकेश पटेल ने बताया कि वह खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें फसल के बीच एक बड़े से जानवर के पैरों के निशान नजर आए। पगमार्क कुत्ता-बिल्ली की तुलना में कुछ ज्यादा ही बड़ा होने से उन्हें शंका हुई और उन्होंने अपने एक परिचित से चर्चा की। जिसके बाद उन्हें तेंदुआ के पगमार्क होने की बात पता चली। मौके पर पहुंचे वनकर्मी दीपक मिश्रा ने स्थल निरीक्षण किया। वन विभाग के अनुसार पैर के निशान बिल्ली प्रजाति के बड़े जानवर के हैं। बताया जा रहा है कि मशानझिरी के पास लगे अर्जनी व आमेठ के जंगल में तेंदुआ अपने बच्चे के साथ विचरण करता है, जिस पर वन विभाग भी नजर बनाए हुए है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sagar / शहर से लगे खेतों में तेंदुए के पगमार्क मिलने से दहशत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.