bell-icon-header
सागर

अब ऐसे किया जाएगा का गिद्ध संरक्षण

इन हाउस ब्रीडिंग से भोपाल में पैदा होंगे चूजे, सागर लाकर सिखाएंगे मांस खाने का हुनर सागर. वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गिद्ध संरक्षण के लिए वन विभाग नई पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत भोपाल के वन विहार में इन हाउस ब्रीडिंग के तहत गिद्धों के बच्चे पैदा कराए जाएंगे। बच्चों […]

सागरJul 16, 2024 / 07:47 pm

नितिन सदाफल

Gidha

इन हाउस ब्रीडिंग से भोपाल में पैदा होंगे चूजे, सागर लाकर सिखाएंगे मांस खाने का हुनर
सागर. वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गिद्ध संरक्षण के लिए वन विभाग नई पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत भोपाल के वन विहार में इन हाउस ब्रीडिंग के तहत गिद्धों के बच्चे पैदा कराए जाएंगे। बच्चों को सागर लाकर अन्य गिद्धों के साथ वातावरण में ढाला जाएगा। प्राकृतिक आवास में रहने, सड़े हुए मांस को खाने की ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर रेडियो रिंग पहनाकर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इससे टाइगर रिजर्व में गिद्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एए अंसारी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के वल्चर एक्शन प्लान के तहत चलाया जा रहा है। गिद्ध की भारतीय प्रजाति के करीब आधा दर्जन चूजों को रिजर्व में एक वर्ष तक पाला जाएगा। इस दौरान उन्हें मांस खाना सिखाया जाएगा। मांस के अलावा उन्हें मवेशियों के शव से नोंच कर खाने का हुनर सिखाया जाएगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sagar / अब ऐसे किया जाएगा का गिद्ध संरक्षण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.