scriptLove Affair : शादी के आठ दिन बाद विधवा हुई दुल्हन, पति ने प्रेमिका संग लगा ली फांसी | love affair bride became widow after eight days marriage husband hanged himself with his lover | Patrika News
सागर

Love Affair : शादी के आठ दिन बाद विधवा हुई दुल्हन, पति ने प्रेमिका संग लगा ली फांसी

MP News : सागर जिले से आत्महत्या का बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक की शादी आठ दिन पहले हुई थी। उसने किसी दूसरी युवती के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सागरMay 04, 2024 / 08:42 pm

Himanshu Singh

sagar suicide news
मध्यप्रदेश के सागर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के आठ दिन बाद दुल्हन विधवा हो गई है। देवरी थाना के नारायनपुर गांव के जंगल में शनिवार महिला के पति ने किसी लड़की के साथ पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच पहले से ही प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था। । घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। जंगल में शव पाए जाने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

एक ही गांव के हैं दोनों


पुलिस ने जांच में बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतक लड़का-लड़की पास के ही गांव के रहने वाले हैं। युवक की उम्र लगभग 19 साल है। वहीं लड़की की उम्र भी 18 साल के करीब है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते ये कदम उठाया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए हैं। मृतकों की शिनाख्त हो गई है। दोनों आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। दोनों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों के बयान भी लिए जा रहे हैं। मामले की जांच पूरी होने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
इधर, युवक राम अवतार आदिवासी की शादी आठ दिन पहले ही हुई थी। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर मृतक की हालत खराब है।

Home / Sagar / Love Affair : शादी के आठ दिन बाद विधवा हुई दुल्हन, पति ने प्रेमिका संग लगा ली फांसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो