bell-icon-header
सागर

आइएमए के नए अध्यक्ष होंगे डॉ. संजयोत माहेश्वरी, सचिव बने डॉ. उमेश पटेल

सागर. डाक्टर्स की राष्ट्रीय स्तर की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सत्र 2024-25 के लिए नए अध्यक्ष व सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के निर्विरोध चुनाव हुए। जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संजयोत माहेश्वरी को अध्यक्ष और डॉ. उमेश पटेल को सचिव चुना गया। वहीं डॉ. तल्हा साद, डॉ. मोनिका जैन उपाध्यक्ष, डॉ. रूपाली जैन को […]

सागरSep 29, 2024 / 12:09 pm

Murari Soni

सागर. डाक्टर्स की राष्ट्रीय स्तर की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सत्र 2024-25 के लिए नए अध्यक्ष व सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के निर्विरोध चुनाव हुए। जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संजयोत माहेश्वरी को अध्यक्ष और डॉ. उमेश पटेल को सचिव चुना गया।
वहीं डॉ. तल्हा साद, डॉ. मोनिका जैन उपाध्यक्ष, डॉ. रूपाली जैन को संयुक्त सचिव, डॉ. इशान दुबे कोषाध्यक्ष चुने गए। डॉ. संजीव मुखारया, डॉ. राकेश जैन, डॉ. पीके रोहन, डॉ. राजेंद्र चाउदा, डॉ. साधना मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
वहीं केंद्रीय काउंसिल में डॉ. अमिताभ जैन, डॉ. स्मिता दुबे, डॉ. पीएस ठाकुर, डॉ. रामानुज गुप्ता चुने गए। वहीं राज्य कार्यकारिणी समिति में डॉ केके शाक्य, डॉ. मंदार जैन, डॉ. आरके दीक्षित, डॉ. मनीष जैन बतौर सदस्य चयनित हुए। डॉ. आरएस गौर और डॉ. अजीत असाटी को क्लिनिकल सेक्रेटरी बनाया गया।
चुनाव प्रक्रिया डॉ. डीके पिप्पल और आइएमए सागर अध्यक्ष डॉ. सर्वेश जैन, सचिव डॉ. राजेश पटेल की उपस्थिति में हुई।

Hindi News / Sagar / आइएमए के नए अध्यक्ष होंगे डॉ. संजयोत माहेश्वरी, सचिव बने डॉ. उमेश पटेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.