scriptपत्नी के मिलने पर खुशी और पत्नी को बेटी होने पर दु:ख होना, यही है संसार का सबसे बड़ा पाप: सुधासागर महाराज | dharam karam | Patrika News
सागर

पत्नी के मिलने पर खुशी और पत्नी को बेटी होने पर दु:ख होना, यही है संसार का सबसे बड़ा पाप: सुधासागर महाराज

कितनी वस्तुएं हैं, जो संसार में समस्या बनकर रह जाती हैं और वे समस्या के रूप में उत्पन्न होती हैं। कोई भी उनकी उत्पत्ति नहीं चाहता। नारी भी एक समस्या है, लेकिन सृष्टि में और कोई नारी बन जाए तो नारी मरना नहीं चाहती, बल्कि सारी दुनिया उस पर मरती है।

सागरSep 26, 2024 / 05:05 pm

Rizwan ansari

29 वें राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन का ध्वजारोहण के साथ हुआ आगाज

29 वें राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन का ध्वजारोहण के साथ हुआ आगाज

29वें राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन का ध्वजारोहण के साथ हुआ आगाज, आज 5 हजार महिलाएं होंगी जुलूस में शामिल

सागर. कितनी वस्तुएं हैं, जो संसार में समस्या बनकर रह जाती हैं और वे समस्या के रूप में उत्पन्न होती हैं। कोई भी उनकी उत्पत्ति नहीं चाहता। नारी भी एक समस्या है, लेकिन सृष्टि में और कोई नारी बन जाए तो नारी मरना नहीं चाहती, बल्कि सारी दुनिया उस पर मरती है। स्त्री जाति एक समस्या है, लेकिन स्त्री बनना संसार का सर्वोत्तम पुरस्कार है। जब स्त्री के यहां खुद बेटी जन्म लेती है तो उसको वह खुशी नहीं होती, जो बेटे के जन्म पर होती है। यह बात भाग्योदय तीर्थ में आयोजित 29 वें राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन के पहले दिन बुधवार को निर्यापक सुधा सागर महाराज ने कही।
हर घर में एक बेटी जरूरी
मुनि सुधा सागर महाराज ने कहा कि प्रत्येक घर में नियम हो जाए कि हम किसी के घर की बेटी लाएंगे, मरने के पहले एक बेटी किसी के घर में भेजेंगे। चाहे गोद लेकर के नियम पूरा करना पड़े, पर एक आएगी एक जाएगी। अगर ये नहीं हुआ तो आप अपने आप को पापी मानना। व्यवहार पर व्यवहार चढ़ता जा रहा है, लेकिन व्यवहार चुकाने के लिए मेरे पास बेटी नहीं है। जिसके दो बेटे हों और दो बहुएं आ जाएं, बस ज्यादा परिवर्तन मत करो, इतना ही परिवर्तन कर लो।
ध्वाजारोहण के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम
29वें राष्ट्रीय महाधिवेशन का आगाज ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण आशा रानी पाण्डया ने किया। आचार्यश्री के चित्र का अनावरण हीरादेवी, अमिता कटारिया अहमदाबाद ने किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला डोडिया ने किया। रेखा जैन अहिंसा ने बताया कि अधिवेशन का कार्यक्रम तीन सत्रों रखा गया है । प्रथम सत्र में मंगलाचरण के साथ अतिथि सम्मान हुआ। दूसरे सत्र में डॉ. ममता जैन ने दिगंबर जैन महिलाओं का अतीत व वर्तमान विषय पर प्रकाश डाला। समाज में व्याप्त बुराइयों को लेकर संदेश देती नृत्य नाटिका वर्धमान कॉलोनी महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर गुवाहाटी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ की महिलाओं को विशेष कार्यों के लिए नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री इन्दु गांधी, कोषाध्यक्ष वंदना जयपुर, मधु शाह, शालिनी बाकलीवाल, संगीता सौगानी, ममता गंगवाल , डिंपल गदिया, संध्या सिंघई, ममता, प्रियंका मोदी, साक्षी सर्राफ, शोभना, सपना, मनीषा, मीनल, ऊषा, मीना, रितु, रूपाली सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Hindi News / Sagar / पत्नी के मिलने पर खुशी और पत्नी को बेटी होने पर दु:ख होना, यही है संसार का सबसे बड़ा पाप: सुधासागर महाराज

ट्रेंडिंग वीडियो