पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 7 ग्राम गोटेगांव से सेंङ्क्षटग प्लेट लेकर बाइक से जा रहे उमेश और छोटू लोधी पिता तेजराम लोधी उम्र 20 साल, पीछे बाइक पर सवार महेंद्र पिता निरंजन लोधी निवासी पिपरिया नंदे उम्र 20 साल ग्राम मढ़ पिपरिया जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 44 पर सांई मंदिर के पास क्रॉङ्क्षसग के दौरान तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें उमेश लोधी डंपर के पहिए की चपेट में आ गया। जिससे उसका शरीर घटना स्थल पर ही क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गौरझामर खेराना मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर से उछल जाने से बाइक सवार पति, पत्नी व डेढ़ वर्षीय पुत्र घायल हो गए हैं। एक बाइक पर पांच लोग सवार थे। घटना सोमवार को शाम 7 बजे की बताई जा रही है। बाइक सवार शादी समारोह से लौट कर गढ़ाकोटा जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार शोएब खान की पत्नी शबाना 30 साल, पुत्र डेढ़ साल का ओवैस, पुत्री तमन्ना 12 साल एवं रेशम 10 साल सभी घायल हो गए हैं। सभी को 108 एंबुलेंस से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शबाना एवं डेढ़ वर्षीय पुत्र ओवैस की हालत गंभीर होने पर सागर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।