bell-icon-header
सागर

6 वर्षीय बालिका से ज्यादती, आरोपी गिरफ्तार

सागर/रजवांस. बांदरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बालिका के साथ ज्यादती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक मासूम को पॉपकार्न खिलाने का लालच देकर नदी किनारे ले गया और उसके साथ गलत कृत्य किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में […]

सागरSep 29, 2024 / 12:16 pm

Murari Soni

सागर/रजवांस. बांदरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बालिका के साथ ज्यादती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक मासूम को पॉपकार्न खिलाने का लालच देकर नदी किनारे ले गया और उसके साथ गलत कृत्य किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आरोपी युवक ने गली से गुजर रही बालिका को पॉपकार्न खिलाने का लालच दिया और उसे नदी तरफ ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत कार्य किया, जिसके बाद पीडि़ता ने घर आकर यह बात परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस थाना पहुंचकर आपबीती बताई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की और 24 घंटे में आरोपी को हिरासत में ले किया। आरोपी युवक को खुरई न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।आरोपी की गिरफ्तारी में उनि अजय, सउनि राकेश तिवारी, प्रधान आरक्षक दीपक, कमलेश, आरक्षक दीपक, लोकेन्द्र सिंह, देवेन्द्र, राजेन्द्र, राहुल, विजय और महिला आरक्षक मनीषा, राखी, शिवकुमारी की सराहनीय भूमिका रही।

घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने महिला के साथ की ज्यादती, आरोपी गिरफ्तार

सागर. कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां उसके पड़ोसी ने महिला को घर में अकेला देखकर उसके साथ ज्यादती की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे घर पर अकेली थी, महिला के बच्चे स्कूल गए थे और पति काम पर गया था। आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर आरोपी अभिषेक पुत्र सुरेश अहिरवार घर के अंदर घुस आया और दरवाजे बंद कर दिए। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि जब उसने विरोध किया लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती कर गलत कार्य किया। ज्यादती के बाद आरोपी ने महिला को धमकाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News / Sagar / 6 वर्षीय बालिका से ज्यादती, आरोपी गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.