bell-icon-header
रिजल्‍ट्स

RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड ने जारी कर दिया रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

RBSE Result 2024: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट

जयपुरMay 20, 2024 / 12:55 pm

Shambhavi Shivani

RBSE Result 2024: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने फिर से बाजी मारी है। इस बार लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 94.06 और लड़कों का कुल पास प्रतिशत 90.65 परसेंट रहा।
यह भी पढ़ें

झुंझुनूं की बेटी ने CBSE परीक्षा में दिखाया अपना कमाल, जानिए सफलता का राज

ऐसे चेक करें रिजल्ट (RBSE Result 2024 Download) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबासइट पर जाएं 
  • इसके बाद ‘Rajasthan 10th Board Result 2024’ या ‘Rajasthan 12th Board Result 2024’ में से किसी एक लिंक पर क्लिक करें
  • एक पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर आदि डालें और सबमिट बटन दबाएं
  • भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें

एसएमएस की मदद से चेक करें रिजल्ट (RBSE Result 2024)

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट (RBSE Result 2024) एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। मैसेज ऐप पर जाएं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आर्ट्स: R12A रोल नंबर, कॉमर्स: R12C रोल नंबर, साइंस: R12S रोल नंबर टाइप करें और  5676750 या 56263 नंबर पर भेजें। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / Results / RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड ने जारी कर दिया रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.