रिजल्‍ट्स

RBSE Result 2024: क्या पक्की हो गई तारीख?…जानिए कब आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट

RBSE 10th Result 2024: 12वीं कक्षा के परिणाम आ चुके हैं। वहीं अब 10वीं कक्षा के रिजल्ट की बारी है। जानिए, कब आएंगे रिजल्ट

जयपुरMay 21, 2024 / 04:42 pm

Shambhavi Shivani

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। जहां एक तरफ लोगों की दिलचस्पी टॉपर्स की सक्सेस की कहानी (Topper Success Story) जानने में है। वहीं दूसरी ओर 10वीं कक्षा के छात्र अपने नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। आइए, जानते हैं कब आएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम। 

कब आएंगे 10वीं कक्षा के परिणाम (RBSE 10th Result 2024) 

12वीं कक्षा का परिणाम 20 मई यानी कि बीते रोज जारी कर दिया गया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते तक 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए पिता नहीं बल्कि मां के नाम का प्रयोग करें, जानिए

परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम 90.49 प्रतिशत था। 10वीं में पास हुए कुल 9,42,360 छात्रों में 4,40,608 लड़कियां और 5,01,752 लड़के शामिल थे। वहीं देखना ये होगा कि इस बार रिजल्ट का पास प्रतिशत क्या होता है। 

Hindi News / Education News / Results / RBSE Result 2024: क्या पक्की हो गई तारीख?…जानिए कब आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.