bell-icon-header
रिजल्‍ट्स

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 20 मई के बाद होंगे जारी

MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड (Madhya Pradesh Board) 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट इस माह के अंत तक जारी कर सकता है। फिलहाल कॉपियों की जांच चल रही है, जो कि 20 मई, 2023 तक चलेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpresults.nic.in पर विजिट कर रिजल्ट देख सकेगें।
 

May 02, 2023 / 05:52 pm

Rajendra Banjara

MP Board Result 2023 updat

MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड (Madhya Pradesh Board) 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट इस माह के अंत तक जारी कर सकता है। फिलहाल कॉपियों की जांच चल रही है, जो कि 20 मई, 2023 तक चलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बीस अप्रैल को 10वीं, 12वीं कॉपियों की जांच पूरी करने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि, मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है और कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाएं पूरी होने वाली हैं। आपको बता दे की एमपी बोर्ड ने 1 मार्च से 27 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 2 मार्च, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी।

 

20 मई के बाद जारी होगा रिजल्ट

फिलहाल कॉपियों की जांच चल रही है, जो कि 20 मई, 2023 तक चलेगी। इसलिए सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। एमपी बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट्स mpresults.nic.in पर डेट घोषित करेगी। आपको बता दे की राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की गई थी। राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी जो सुबह 9 बजे शुरू होगी और समाप्त होगी। दोपहर 12 बजे। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च को शुरू हुई और 1 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई।

यह भी पढ़ें

Rojgar Mela 2023: पीएम मोदी 16 मई को 70 हजार युवाओं को देंगे अप्वाइंटमेंट लेटर



 


MP Board Result 2023 कैसे करें चेक ?

1. सबसे पहले एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpresults.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. यहां आपको आपका परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
5. अब रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Hindi News / Education News / Results / MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 20 मई के बाद होंगे जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.