scriptVastu Shastra: जाने-अनजाने में ये गलतियां करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज, इनमें से एक गलती तो है बहुत कॉमन | Patrika News
धर्म

Vastu Shastra: जाने-अनजाने में ये गलतियां करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज, इनमें से एक गलती तो है बहुत कॉमन

Vastu Shastra For Home: अधिकतर लोग खाना बेड पर बैठकर खाते हैं। वास्तु अनुसार ये बिल्कुल भी सही नहीं माना गया है। जो व्यक्ति बिस्तर पर बैठकर खाना खाता है उसे सेहत से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Feb 07, 2022 / 03:31 pm

Laveena Sharma

vastu_tips.jpg

Vastu Shastra: जाने-अनजाने में ये गलतियां करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज, इनमें से एक गलती तो है बहुत कॉमन

Vastu Tips For Home: हर व्यक्ति चाहता है कि उस पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे। लेकिन जाने-अनजाने कुछ गलतियां इंसान ऐसी कर देता है जिस कारण मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। कहते हैं जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती उसे जीवन में धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। साथ ही ये भी बताया गया है कि किन चीजों से मां लक्ष्मी की कृपा बिल्कुल भी नहीं बनती। आज यहां आप जानेंगे रोजाना के जीवन में किए जाने वाली कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जिससे आर्थिक तंगी आती है।

अधिकतर लोग खाना बेड पर बैठकर खाते हैं। वास्तु अनुसार ये बिल्कुल भी सही नहीं माना गया है। जो व्यक्ति बिस्तर पर बैठकर खाना खाता है उसे सेहत से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसा करने से आर्थिक तंगी भी आती है। खाना हमेशा डाइनिंग टेबल पर बैठकर या जमीन पर बैठकर खाना चाहिए।

वास्तु अनुसार रात के समय किचन में झूठे बर्तन भी नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से धन हानि होने की आशंका रहती है। कहते हैं जिस घर में रात को झूठे बर्तन पड़े रहते हैं वहां मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती। ऐसे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

अधिकतर लोग बाथरूम में प्रयोग किए जाने वाली बाल्टी खाली रखते हैं। वास्तु अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए बाथरूम और किचन में पानी से भरी हुई बाल्टी रखें।

वास्तु शास्त्र अनुसार सूर्य के अस्त होने के बाद किसी को भी दान के तौर पर दही, दूध और नमक न दें। ऐसा करने से दरिद्रता आ सकती है। वास्तु अनुसार जिस घर में कबूतर का घोंसला बना होता है वहां भी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है।

आर्थिक समृद्धि के लिए घर के ईशान कोण में पूजा घर बनाएं। साथ ही इस दिशा में एक कलश जल भरकर जरूर रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। घर में कभी भी दो झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन हानि होने की आशंका रहती है। घर में कभी भी टूटा हुआ या खराब सामान भी नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें

बहुत तेजी से सफलता की सीढ़ी चढ़ते हैं इन अक्षर के नाम वाले लोग, बॉस की होते हैं पहली पसंद

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion News / Vastu Shastra: जाने-अनजाने में ये गलतियां करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज, इनमें से एक गलती तो है बहुत कॉमन

ट्रेंडिंग वीडियो