scriptइन 4 राशि वालों पर महालक्ष्मी की बरसने वाली है कृपा, शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ | Patrika News
धर्म

इन 4 राशि वालों पर महालक्ष्मी की बरसने वाली है कृपा, शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ

शनि (Shani) के गोचर से इन 4 राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। इनकम बढ़ सकती है। नई नौकरी के ऑफर आने की प्रबल आसार हैं।

Feb 01, 2022 / 11:35 am

Laveena Sharma

shani.jpg

इन 4 राशि वालों पर महालक्ष्मी की बरसने वाली है कृपा, शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ

Shani News: शनि का राशि परिवर्तन ज्योतिष अनुसार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ये ग्रह जब भी राशि बदलता है तो लोगों के जीवन को प्रभावित करता है। शनि का गोचर किसी के लिए शुभ होता है तो किसी के लिए परेशानी बढ़ाने वाला। वर्तमान में शनि देव मकर राशि में स्थित हैं और 5 राशियों के लोगों पर अपनी दृष्टि रखे हुए हैं। मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है तो मकर, कुंभ और धनु वालों पर शनि साढ़े साती। 29 अप्रैल 2022 में शनि अपनी राशि बदलेंगे। जानिए ये गोचर किन 4 राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा।

मेष राशि: इस अवधि में आपको अपनी काबिलियत दिखाने के कई मौके मिलेंगे। यदि आप प्रशासनिक नौकरी कर रहे हैं तो आपके लिए ये गोचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ऑफिस में आप अपने कार्य से अपनी सकारात्मक छवि बनाने में सफल रह सकते हैं। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। जो जातक फ्रेशर हैं और नौकरी की तलाश में हैं उन्हें भी मनचाही नौकरी मिल सकती है। यदि आप खुद का काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये आपके इस काम के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। महालक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहने वाली है।

वृषभ राशि: आपके लिए शनि का गोचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मेहनत का पूर्ण फल मिलने की संभावना है। शनि आपकी कुंडली के भाग्य भाव में स्थित होगा जिससे आपको हर काम में सकारात्मक फल मिलना शुरू हो जाएगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। मां लक्ष्मी की कृपा से आप इस अवधि में अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि: इस राशि के लोगों के लिए शनि का गोचर काफी शुभ साबित होगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। वेतन में वृद्धि की प्रबल संभावना है। अटके हुए धन को निकालने में आप सफल रहेंगे। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति कर सकते हैं।

धनु राशि: इस अवधि में आपको आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आमदनी बढ़ सकती है। बचत करने में आप सक्षम रहेंगे। जो जातक विदेश जाने की सोच रहे हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। जो जातक सिंगल हैं उनकी लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। अचानक से लाभ मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर इस अवधि में मां महालक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी।

यह भी पढ़ें

बजट बनाकर चलते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, इनके पास नहीं होती पैसों की कभी कमी

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion News / इन 4 राशि वालों पर महालक्ष्मी की बरसने वाली है कृपा, शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ

ट्रेंडिंग वीडियो