कर्क राशि: इस राशि की लड़कियां जीवनसाथी के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये जिस घर में शादी करती हैं वहां खुशहाली आ जाती है। इनके होने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। ये अपने पति से बेहद प्रेम करती हैं और अपने घर-परिवार के लोगों को साथ लेकर चलती हैं। ये अपने व्यवहार से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये अपने लोगों के साथ हर सुखदुख में साथ खड़ी रहती हैं।
मकर राशि: इस राशि की लड़कियां मेहनती, धैर्यवान और शांत स्वभाव की होती हैं। ये अपने ससुराल के लोगों के लिए लकी मानी जाती हैं। ज्योतिष अनुसार इस राशि की लड़कियां जिस लड़के से शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती है। ये घर परिवार में सुख-समृद्धि लाती हैं। ये अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेती हैं। ये सबके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती हैं।
कुंभ राशि: इस राशि की लड़कियां खूब मेहनती होती हैं। ये अपने जीवनसाथी और अपने ससुराल वालों की तरक्की में बढ़चढ़ कर हाथ बटाती हैं। इनका स्वभाव काफी केयरिंग होता है। ये अपने पति की हिम्मत होती हैं और उन्हें करियर में आगे बढ़ने के लिए काफी प्रेरित करती हैं। चाहें कैसी भी परिस्थितियां हों ये अपने पति का साथ नहीं छोड़ती हैं। ये अपने ससुराल को स्वर्ग बनाकर रखती हैं। इनसें शादी करके इनके पति की किस्मत चमक जाती है।