bell-icon-header
धर्म और अध्यात्म

Shani: इन 5 राशियों पर है शनि का प्रकोप, देखें कहीं आपकी राशि तो इसमें नहीं

शनि देव मकर राशि (Makar Rashi) में गोचर कर रहे हैं और इनकी नजर 5 राशि वालों पर बनी हुई है। जिन पर इस समय शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या चल रही है।

Feb 02, 2022 / 12:43 pm

Laveena Sharma

Shani: इन 5 राशियों पर है शनि का प्रकोप, देखें कहीं आपकी राशि तो इसमें नहीं

Shani News: ज्योतिष की नजर में शनि एक महत्वपूर्ण ग्रह है। जो किसी भी व्यक्ति के जीवन को काफी हद तक प्रभावित करता है। शनि की एक साथ 5 राशियों पर नजर रहती है। जिनमें से दो राशियों पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) का प्रकोप रहता है तो 3 पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) का। ये जरूरी नहीं कि शनि की ये दोनों दशा सभी जातकों के लिए बुरी ही हो। ये अच्छी भी हो सकती है लेकिन ये निर्भर करता है आपकी कुंडली में शनि की स्थिति पर। जानिए शनि की अभी किन 5 राशियों पर नजर बनी हुई है।

मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। मिथुन जातकों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा। किसी भी काम को सावधानी से करें। कार्यस्थल पर आपको दुश्मनों से सावधान रहना होगा। यात्रा में धन हानि हो सकती है। किसी करीबी से धोखा मिलने के आसार रहेंगे।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। तुला वालों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। हालांकि तुला वालों के लिए शनि की दशा उतनी खराब नहीं होती। क्योंकि ये शनि की उच्च राशि है। इस राशि वालों पर शनि देव मेहरबान रहते हैं।

धनु राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं। धनु वालों पर इस समय शनि की साढ़े साती चल रही है। आने वाले समय में आपके कष्ट कुछ कम हो सकते हैं। क्योंकि शनि की दशा का आप पर आखिरी चरण चल रहा है। इस चरण में शनि देव कुछ न कुछ अच्छे परिणाम देते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की प्रबल संभावना है।

मकर राशि: शनि देव इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। वर्तमान में आपके ऊपर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। जो अमूमन सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। इस दौरान आपको हर काम में सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक तंगी का सामना तक करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। आपको इस दौरान मानसिक और आर्थिक पेरशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें

इन बर्थ डेट वाली लड़कियां अपने पार्टनर को करती हैं डॉमिनेट, पति की चमका देती हैं किस्मत

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Shani: इन 5 राशियों पर है शनि का प्रकोप, देखें कहीं आपकी राशि तो इसमें नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.