bell-icon-header
धर्म और अध्यात्म

सामुद्रिक शास्त्र: इस तरह की आंखों वाली लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली, लाती हैं सुख समृद्धि

सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) में शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। यहां हम बात करेंगे आंखों की बनावट के बारे में।

Feb 09, 2022 / 03:33 pm

Laveena Sharma

सामुद्रिक शास्त्र: इस तरह की आंखों वाली लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली, लाती हैं सुख समृद्धि

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति की आंखें देखकर उसके जीवन से जुड़ी कई बातों की जानकारी हासिल की जा सकती है। सभी लोगों की आंखें एक जैसी नहीं होती। किसी की आंखें बड़ी होती हैं तो किसी की छोटी। इसी तरह से कुछ लोगों के नेत्र का रंग ब्राउन होता है तो किसी का काला। किसी किसी की नीचे और ग्रे रंग की भी आंखें होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों से बहुत कुछ जाना जा सकता है। यहां हम महिलाओं की आंखों के अनुरूप उनकी प्रकृति के बारे में बतायेंगे।

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस महिला के नेत्र लंबे यानी कान की तरफ बढ़े हुए होते हैं वैसी महिलाएं मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये मेहनत करके लाइफ में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि लाती हैं।

जिस लड़की की पलकें बड़ी और आंखें काली होती हैं वो समाज में खूब प्रसिद्धि हासिल करती है। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे लड़कियों का पारिवारिक और सामाजिक जीवन काफी बढ़िया से व्यतीत होता है। जिस स्त्री की पलकें नीचे की ओर झुकी होती हैं वो सौभाग्यवती व सुन्दर पुत्र को जन्म देने वाली होती है। ऐसी महिलाएं अपने घर-परिवार के लोगों को काफी खुश रखती हैं।

जिस स्त्री के नेत्र छोटे होते हैं वो अपने आगे किसी की नहीं चलते देती। ऐसी स्त्री की अपने जीवनसाथी से हमेशा टकरार होती रहती है। जिस स्त्री की आंखें भूरे रंग की होती हैं वो अधिक विश्वसनीय नहीं होती हैं। ऐसे महिलाओं को काफी चालाक भी माना जाता है। ये देखने में काफी आकर्षक होती हैं।

जिस महिला की आंखें गोल हो वो काफी तेज-तर्रार मानी जाती है। लेकिन अपने व्यवहार के कारण इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसी स्त्रियां अपने संबंधों को अच्छे से निभाती हैं। जिस स्त्री की आंखें एकदम काले रंग की होती है वो रहस्यमी होती हैं। इन्हें पूर्वाभास बहुत ज्यादा होता है। ये कर्मठ और आशावादी होती हैं। इनके जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती।

यह भी पढ़ें

धार्मिक आस्था: यहां खिलौने वाले Airplane चढ़ाने से विदेश जाने की इच्छा होती है पूरी

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / सामुद्रिक शास्त्र: इस तरह की आंखों वाली लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली, लाती हैं सुख समृद्धि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.