मिथुन राशि: इस राशि के लोगों की लव लाइफ उतार-चढ़ाव भरी होती है। इनके कई रिलेशन बनते बिगड़ते देखे जाते हैं। ये किसी के भी प्रति काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं और तुरंत रिलेशनशिप में आ जाते हैं। किसी न किसी कारण इनके अपने पार्टनर से झगड़े होते रहते हैं। शादी से पहले इनकी लव लाइफ स्थायी नहीं रहती। इन्हें लाइफ में 4 बार तक प्यार हो सकता है।
सिंह राशि: इस राशि के लोग काफी मिलनसार स्वभाव के होते हैं। ये बहुत जल्दी किसी के प्यार में पड़ जाते हैं। इनके कई रिलेशन बनते हैं। इनके दोस्त भी काफी होते हैं। इनका स्वभाव काफी गुस्सैल होता है जो इनके लव रिलेशनशिप में टकराव का कारण भी बनता है। हद से ज्यादा सोशल होने और गुस्सैल स्वभाव होने के कारण इनके कई रिलेशन बनने और बिगड़ने के आसार रहते हैं। ये एक रिलेशन से निकलते हैं तो कुछ समय बाद दूसरे रिलेशन में पड़ जाते हैं।
तुला राशि: इस राशि के जातक एक समर्पित लव पार्टनर बनते हैं लेकिन इनके भी कई रिलेशन बनते बिगड़ते देखा जाता है। इन्हें लाइफ में कई दफा प्यार हो जाता है। शादी से पहले इनकी लव लाइफ उतनी अच्छी नहीं होती। इन्हें अपना सच्चा साथी अमूमन देरी से मिलता है।
धनु राशि: इस राशि के जातक काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। ये अपने प्रेम संबंध को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं लेकिन फिर भी किसी न किसी कारण इनके रिलेशन टूटने के आसार रहते हैं। ये एक रिलेशन से निकलकर तुरंत ही दूसरे रिलेशन में चले जाते हैं। इन्हें लाइफ में कई बार प्यार होने के आसार रहते हैं।