वृषभ राशि: गुरु के अस्त होने से मेष वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको इस दौरान कई कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल का असंतोषजनक माहौल आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। नौकरी जाने का खतरा है इसलिए सतर्क रहें। ऐसे में आपको अपने काम की सही ढंग से योजना बनाने की आवश्यकता होगी।
कर्क राशि: पेशेवर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान धन की बचत कर पाने में असफल रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
सिंह राशि: कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपके मन में नौकरी छोड़ने का ख्याल भी आ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से भी सहयोग प्राप्त होता नहीं दिखाई दे रहा है। जिस वजह से आप काफी परेशान रह सकते हैं। लेकिन बेहतर होगा धैर्य रखें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करते रहें। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें।