इसके बाद ऊँ होलिकायै नमः, ऊँ प्रह्लादाय नमः, ऊँ नृसिंहाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा गेहूं की बालियों को सेंक कर खाने की भी प्रथा है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति निरोगी रहता है। इसके बाद बड़कुल्ले की चार माला लेकर पितृ, हनुमानजी, शीतला माता और परिवार के लिए चढ़ाएं। इसके बाद तीन या सात बार होलिका की परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेटें, फिर जल व अन्य सामग्री समर्पित कर दें। धूप पुष्प आदि से पूजा करें।
ये भी पढ़ेंः Holi 2023: होली खेलने से पहले राशि के अनुसार देवताओं को लगाएं ये रंग, बरसेगी कृपा
Holi 2023 Ke Upay: इसके अलावा होली की रात यह उपाय करने से भाग्य चमक उठेगा।
Holi 2023 Ke Upay: इसके अलावा होली की रात यह उपाय करने से भाग्य चमक उठेगा।
1. सरसों के तेल का चौमुखी दीपक मुख्य द्वार पर लगाएं, और उसकी पूजा करें। इसके बाद भगवान से सुख समृद्धि की प्रार्थना करें। मान्यता है कि इससे समस्या का निदान हो जाएगा।
2. यदि व्यापार या नौकरी में समस्या आ रही है तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात शिवलिंग पर चढ़ा दें।
3. मनोकामना पूर्ति के लिए होली पर किसी गरीब को भोजन जरूर कराएं।
4. राहु परेशान कर रहा है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भर दें, उसमें थोड़ा गुड़ डालें और होलिका में डाल दें।
5. घर में सुख समृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दो मुखी दीपक जलाएं।