तुला राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर परेशानी देने वाला साबित होगा। इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहें। धन हानि होने की आशंका है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। चोट चपेट के चक्कर में आ सकते हैं। सड़क पर चलने समय सावधानी बरतें। माता की सेहत बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य मामलों पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है।
कर्क राशि: इस राशि के लोगों को भी सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के योग हैं। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी से विचार विमर्श जरूर कर लें। निवेश की योजना बना रहें हैं तो सतर्क हो जाएं।
वृश्चिक राशि: इस अवधि में किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। इसलिए खास ख्याल रखना होगा। पढ़ाई लिखाई में बाधा उत्पन्न हो सकती है। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने की संभावना है।
कुंभ राशि: स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैर में चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अचानक से तबीयत खराब हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। इस अवधि में किसी खास मित्र से धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।