bell-icon-header
रतलाम

Gurunanak Jayant : नगर कीर्तन में गूंजा वाहे गुरु वाहे गुरु वाहे गुरु…

रतलाम। गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व अन्तर्गत शनिवार की शाम वाहे गुरु वाहे गुरु वाहे गुरु की संगीतमय गूंज नगर कीर्तन में गूंजती रही। न्यू रोड गुरुद्वारा से वाहे गुरु…गुरुनानक देवजी के जयकारों के साथ शुरू हुए नगर कीर्तन में आगे पानी का टैंकर के पीछे सिख समाज के महिला-पुरुष सुसज्जित टैक्टर में गुरुगं्रथ साहेब और पंच प्यारों के आगे-आगे झाडू लगाकर सेवा करते हुए शामिल हुए।

रतलामNov 25, 2023 / 10:42 pm

Gourishankar Jodha

ratlam news

गुरुद्वारा पर 27 नवंबर को प्रेम उत्साह के साथ गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंघ सभा न्यू रोड से शुरू हुआ नगर कीर्तन लोकेंद्र टॉकीज, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, छत्रीपुल, कोर्ट तिराहा, महाराजा सज्जनसिंह स्टेच्यू, दो बत्ती होते हुए गुरुद्वारा पहुंचा। इस मध्य नगरवासियों को प्रसादी वितरण की जा रही थी, जगह-जगह रास्ते में नगर कीर्तन का शहरवासियों की ओर से स्वागत सत्कार कर आतिशबाजी की गई।
गुरुद्वारा पर शबद कीर्तन


न्यू रोड गुरुद्वारा पर 26 नवंबर सुबह का दिवान 8.30 से 12 बजे तक होगा, जिसमें ज्ञानी मानसिंह कीर्तन करेंगे। सरबजीतसिंघ, संदीपसिंघ नूरपुरी शबद कीर्तन एवं विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद लंगर अटूट बरतेगा। शाम का दिवान 7 से 9.30 बजे तक रहेगा।
अखंड पाठ साहेब की समाप्ति

27 नवंबर की सुबह 9.30 अखंड पाठ साहेब की समाप्ति, 10 से 11 बजे तक कीर्तन, 11 से 12.30 बजे तक शबद कीर्तन व विचार रखे जाएंगे। इसके बाद हुकमनामा एवं गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। शाम 5.15 बजे से 7.30 बजे तक संध्याफेरी का आयोजन होगा। रात्रि 1 से 1.30 बजे तक आरती एवं शबद कीर्तन के बाद अरदास एवं हुकमनामा होगा।

Hindi News / Ratlam / Gurunanak Jayant : नगर कीर्तन में गूंजा वाहे गुरु वाहे गुरु वाहे गुरु…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.