bell-icon-header
राजसमंद

नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का लोकार्पण

श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची (369 फीट) शिवमूर्ति विश्वास स्वरूपम् का लोकार्पण शनिवार शाम प्रसिद्ध संत व कथावाचक मोरारी बापू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी चिन्मयानंद, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की मौजूदगी में हुआ।

राजसमंदOct 30, 2022 / 08:30 am

Santosh Trivedi

नाथद्वारा। श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची (369 फीट) शिवमूर्ति विश्वास स्वरूपम् का लोकार्पण शनिवार शाम प्रसिद्ध संत व कथावाचक मोरारी बापू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी चिन्मयानंद, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की मौजूदगी में हुआ। तत्पदम उपवन संस्थान की ओर से निर्मित शिव प्रतिमा का कार्तिक मास की लाभ पंचमी पर लोकार्पण के बाद समारोह में शीतल संत मोरारी बापू ने कहा कि श्रद्धा की ऊंचाई है, स्पर्धा की ऊंचाई नहीं है।

विश्व की सबसे अद्वितीय 369 फीट की ऊंचाई वाली शिव प्रतिमा का आज लोकार्पण, नहीं विश्वार्पण हुआ है। यह श्रद्धा की ऊंचाई है, न कि स्पर्धा की। बापू ने कहा कि यह प्रतिभावंत प्रतिमा है। भगवान विश्वनाथ श्रीनाथजी से मिलने आए हैं। इससे पहले ऐसा न देखा, न सुना है। आज रसराज नटराज से मिलने आ रहे हैं। एक साधु के नाते मुझे अति प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि आप सबके प्रयास से राजस्थान की भूमि और प्रसन्न और प्रपन्न हो, यह मैं प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें

नवम्बर से मई तक चलेंगी कई प्रतियोगी परीक्षाएं, नोट कर लें Exam Date

बापू की कथा से राम का संदेश देश-दुनिया में पहुंच रहा
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बापू की कथा से पूरे देश के अंदर और बाहर भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम का भाईचारे का संदेश पहुंच रहा है और आगे भी ऐसा होता रहे। गहलोत ने कहा, मैं भी बापू से 22 साल पहले जयपुर में मिला था। तब उन्होंने मदन पालीवाल की प्रंशसा की थी।

नौ दिवसीय कथा भी शुरू
समारोहस्थल पर मूर्ति की प्रतिकृति का अनावरण कर सांकेतिक लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही यहां मोरारी बापू के कंठ से नौ दिवसीय रामकथा का शुभारम्भ भी हुआ। रविवार से प्रतिदिन सुबह 10 से 1:30 बजे तक कथावाचन होगा। रामकथा सुनने राजस्थान के अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां परिवार सहित पहुंचे।

Hindi News / Rajsamand / नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का लोकार्पण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.