bell-icon-header
राजसमंद

यह शहर भी हुआ राममय, निकल रही शोभायात्रा

राजसमंद. शहर में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होकर गाजे-बाजे के साथ गुजर रही है। शोभायात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। इसमें डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते और भगवान श्री राम के जयकारे लगाते चल रहे थे।

राजसमंदJan 22, 2024 / 11:34 am

himanshu dhawal

शोभायात्रा में नाचते गाते चलते श्रद्धालु

इसकी पूर्व संध्या पर भारत गुरुकुल सेवा संस्थान व सर्व हिन्दू समाज की ओर से रविवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व संध्या पर नौ-चौकी 51 हजार दीपकों से जगमगा उठी। दीपकों से स्वास्तिक का निशान, धनुषबाण, चांद-सूरज सहित विभिन्न आकृतियां बनाई गई। इससे पहले 101 कन्याओं ने संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया। राजसमंद झील की महाआरती की गई। नौ-चौकी पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी समाज के लोगों ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसी क्रम में शहर में विभिन्न स्थानों पर रंग-बिरंगी लाईटों एवं आकर्षक गेट आदि सजाए गए। बाजारों में देरशाम तक सजावट का दौर जारी रहा। इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और शाम आतिशबाजी आदि की जाएगी।
घर में बनाई भगवान श्रीराम की रंगोली
शहर के 50 फीट रोड स्थित सांई विहार कॉलेनी में अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत सरिता श्रीमाली, रक्षा श्रीमाली और लीना श्रीमाली ने घर में भगवान श्रीराम और नवनिर्मित मंदिर की रंगोली बनाई।

Hindi News / Rajsamand / यह शहर भी हुआ राममय, निकल रही शोभायात्रा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.