scriptराजस्थान के इस शहर में इस कारण हुई पैंथर की मौत…देखें वीडियो | Panther died due to this in this city of Rajasthan | Patrika News
राजसमंद

राजस्थान के इस शहर में इस कारण हुई पैंथर की मौत…देखें वीडियो

राजसमंद. सुंदरचा गांव स्थित एक खेत में लगी तारबंदी में एक पैंथर फंस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे टे्रंकुलाइज कर उसका रेस्क्यू किया। गंभीर रूप से घायल पैंथर को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजसमंदApr 07, 2024 / 11:07 am

himanshu dhawal

राजस्थान के इस शहर में इस कारण हुई पैंथर की मौत...देखें वीडियो

सुंदरचा गांव में पैंथर को टैंकुलाइज कर ले जाते वनकर्मी

वन विभाग के अनुसार शुक्रवार रात्रि को सुंदरचा के निकट एक खेत में पैंथर तारबंदी में फंस गया। शनिवार को सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। करीब 9 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जानकारों के अनुसार पैंथर ने तार से छूटने के लिए बार-बार अपना मुंह तारबंदी में मारा। इससे उसके दांत टूटने की बात सामने आई है। घायल पैंथर को टैंकुलाइज कर बेहोश किया गया। इसके बाद उसे वन विभाग के कार्मिकों ने पिंजरे में बंद कर उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
लिकी में पैंथर का आतंक, ग्रामीणों ने की पकडऩे की मांग
आमेट. ग्राम लिकी एवं आसपास के क्षेत्र में ग्रामीणों को पिछ्ले कुछ दिनों से पैंथर की हलचल की आशंका है। बताया कि शुक्रवार को पैंथर ने गाय व बकरी का शिकार कर लिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि लम्बे समय से गांव एवं आसपास के क्षैत्र मे पैंथर विचरण कर रहा है। इसके चलते शुक्रवार रात्रि को 11 बजे रतनसिंह पुत्र धूलसिंह रावत के घर के गवाड़े में बंधी बकरियों पर हमला कर एक बकरी का शिकार कर लिया। वहीं, पांच दिन पूर्व गांव के गणपत सिंह पुत्र छोगसिंह रावत की गाय का शिकार भी कर चुका है। इसके चलते पूरे क्षेत्र मे दहशत का माहोल है। ग्रामीणो को खेतों पर जाने में भी डर लगता है। इसको लेकर गांव के बबरीसिंह, भोपालसिंह, गणपत सिंह, रतनसिंह सहित ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर पैंथर को पकडऩे की मांग की है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8wg34g

Hindi News/ Rajsamand / राजस्थान के इस शहर में इस कारण हुई पैंथर की मौत…देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो