bell-icon-header
राजनंदगांव

Diwali Festival 2023 : धनतेरस में होगी धनवर्षा, 300 बाइक, 30 कार और 10 टै्रक्टर की बुकिंग

Diwali Festival 2023 : शुक्रवार को धनतेरस के साथ दीपावली त्योहार की शुरुआत हो रही है।

राजनंदगांवNov 09, 2023 / 02:57 pm

Kanakdurga jha

300 बाइक, 30 कार और 10 टै्रक्टर की बुकिंग

राजनांदगांव। Diwali Festival 2023 : शुक्रवार को धनतेरस के साथ दीपावली त्योहार की शुरुआत हो रही है। धनतेरस में नई बाइक, जेवरात, कार सहित अन्य सामानों की खरीदी शुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन बाजार में जमकर धन वर्षा होगी। शहर के विभिन्न शो रुम से धनतेरस के दिन खरीदी के लिए 300 से अधिक बाइक की बुकिंग की गई है। वहीं ३० कार व १० नई ट्रैक्टर की बुकिंग की जानकारी सामने आई है। वहीं धनतेरस के बाद लक्ष्मी पूजा के दिन भी बाइक व कार की खरीदी के लिए लोगों ने बुकिंग की है।
यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : “सट्टे पे सट्टा, भूपेश कका” गृह मंत्री अमित शाह जशपुर में की चुनावी सभा, कांग्रेस के खिलाफ कही ये बड़ी बात


जय मोटर्स के संचालक सम्पूरन सिंग ने बताया कि धनतेरस के दिन के लिए उनके शो रूम से 125 बाइक और मोपेड की बुकिंग हुई है। वहीं शो रूम संचालक गुड्डू ने बताया कि उनके शो रूम से धनतेरस के लिए 100 बाइक व मोपेड की बुकिंग हुई है। वहीं अन्य शो रूम से भी 100 से अधिक बाइक की बुकिंग होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कार और टै्रक्टर सहित अन्य वाहनों की बड़ी संख्या में बुकिंग हुई है।
जेवरात की खरीदी में लोगों का अधिक रुझान

धनतेरस में सोने-चांदी के जेवरात खरीदी को काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में शहर सहित जिले के सभी सराफा दुकानों में जमकर जेवरात खरीदी की संभावना जताई जा रही है। धनतेरस के दिन जिले में करीब 5 से 7 करोड़ के जेवरात की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सामानों की भी जमकर खरीदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कपड़ा दुकानों में बहार, जमकर हो रही खरीदी

त्योहारी सीजन के दौर में कपड़ा दुकानों में भी सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। लोगों द्वारा दीप उत्सव में नया कपड़ा पहनने जमकर कपड़ों की खरीदी की जा रही है। शहर सहित जिले के सभी कपड़ा दुकानों में औसत से अधिक खरीदी की जानकारी सामने आ रही है। इसके अलावा साज-सज्जा के सामानों की भी बड़ी संख्या में खरीदी की जा रही है। वहीं मटका, दीये सहित मिट्टी से बनी अन्य सामान भी बड़ी मात्रा में बिक्री हो रही है।
यातायात व्यवस्था बदहाल,जाम में हलाकान हो रहे लोग

त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ उमड़ रही है, लेकिन यातायात व्यवस्था बनाने यातायात विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। बाजार क्षेत्र की सडक़ों पर सामान फैला कर दुकानदारी की जा रही है। इससे सडक़ों पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। बुधवार को सराफा बाजार, गोल बाजार, गुड़ाखू लाइन, सिनेमा लाइन, मानव मंदिर चौक सहित अन्य जगहों की सडक़ों पर बदहाल टै्रफिक व्यवस्था की वजह से लोग जाम में फंसकर हलाकान होते रहे। स्थिति ऐसे ही रहा तो दीपावली के दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

Hindi News / Rajnandgaon / Diwali Festival 2023 : धनतेरस में होगी धनवर्षा, 300 बाइक, 30 कार और 10 टै्रक्टर की बुकिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.