मैदानी इलाके में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ, तो वहीं मानपुर-मोहला क्षेत्र में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान हुआ। विस चुनाव में मतदान को लेकर वोटर्स में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से दोपहर तक पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखा गया। कामकाजी और घरेलू महिलाएं सुबह से बूथ पहुंच गई थीं।
यह भी पढ़ें
CG Breaking News: NH-30 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, निर्वाचन कार्य से लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, 1 घायल
डोंगरगढ़ विस में अधिक मतदान अंतिम आंकड़े अनुसार डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 77.40 प्रतिशत, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 74 प्रतिशत, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में 76.80 प्रतिशत एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में 72.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग, दिव्यांग एवं युवा मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान किया। घर से पोलिंग बूथ तक लाने किया सहयोग बुजुर्ग व दिव्यांग वोटरों की मतदाता मित्रों ने मदद की। उन्हें मतदान कराने के लिए घर से केंद्र तक ले गए और वोट के बाद घर तक पहुंचाए। बुजुर्ग व दिव्यांग वोटरों के लिए मतदान केंद्रों में विल चेयर की व्यवस्था रखी गई थी।
धूप के बाद भी उत्साह नहीं हुआ कम वोटर्स को मतदान के लिए जागरूक करने निर्वाचन आयोग द्वारा कई तरह के कार्यक्रम चलाए गए, लेकिन मतदान केंद्रों में वोटर्स के लिए छांव व पानी की व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके बाद भी वोटरों का उत्साह कम नहीं हुआ। धूप में भी वोटर कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
यह भी पढ़ें
केंदई वनपरिक्षेत्र के झिनपुरी की घटना: 20 दिन के बेबी ऐलीफेंट की नदी में डूबने से मौत
वनांचल में 78 फीसदी लोगों ने किया मतदान राजनांदगांव जिले से अलग होने के बाद मानपुर-मोहला व खैरागढ़ विधानसभा में पहली बार चुनाव हुआ। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बाद भी यहां 78 फीसदी मतदान होने के आंकड़े आए हैं। चुनाव के पहले से तैनात जवान गांवों में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए वोटरों के मन से भय को खत्म किया, इसी कारण से वोटर निर्भीक होकर मतदान करने पहुंचे। जीत का कर रहे दावा सभी विधानसभा सीटों में भाजपा-कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला रहा। मतदान के बाद प्रत्याशी और पार्टी से जुडे़ नेता से लेकर कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे हैं। अब इसका फैसला दूसरे चरण में 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान के बाद 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही आएगा।
विधानसभा | प्रत्याशी | मतदाता | मतदान फीसदी |
खैरागढ़ | 11 | 219558 | 76.31 |
डोंगरगढ़ | 10 | 209648 | 77.40 |
राजनांदगांव | 29 | 211417 | 74 |
डोंगरगांव | 12 | 202631 | 76.80 |
मोहला-मानपुर | 09 | 167866 | 78 |
खुज्जी | 10 | 143092 | 72.01 |