bell-icon-header
राजगढ़

Accident News: अयोध्या से लौट रही थी कार, अचानक खड़े कंटेनर से टकराई, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

MP Accident News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं।

राजगढ़Jul 08, 2024 / 01:52 pm

Himanshu Singh

MP Accident News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ से बड़ा हादसा सामने आया है। जहां अयोध्या से महाराष्ट्र लौट रही कार कंटेनर में जा घुसी। जिसके कारण इस हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार यूपी के अयोध्या से लौट रहे थे। यह सभी महाराष्ट्र के कोल्हपुर के निवासी हैं। जब यह लोग पचोर के पास पहुंचे तो सुबह 9:30 के आसपास उनकी कार खड़े टैंकर में जा घुसी।

मौके पर तीन लोगों की मौत और दो घायल


इस हादसे में पति मजबूल अहमद, हमजी खान पिता आमीन अत्तार, भगवान दगड़ू पवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दिलावर और अनिल पाटिल गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए पचोर के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। इन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर कर दिया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Rajgarh / Accident News: अयोध्या से लौट रही थी कार, अचानक खड़े कंटेनर से टकराई, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.