रायपुर में भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस हो सकती है। रविवार को प्रदेश भर में सबसे अधिक तापमान दंतेवाड़ा में 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में प्रदेश भर में 2 से 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
खराब मौसम ने रोका फ्लाइटों का रास्ता
रायपुर मौसम के खराब होने के कारण स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में रविवार को आधा दर्जन फ्लाइटें विलंब से पहुंचीं। बारिश और आंधी चलते के कारण शाम को हैदराबाद से आने वाले फ्लाइट 2.20 घंटे, बेंगलूरु की 1.10 घंटे और दिल्ली की 1.15 घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह कोलकाता, मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट भी 25 से 35 मिनट विलंब से रायपुर पहुंची। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि मौसम के खराब होने के कारण फ्लाइटों की उड़ान पर असर पड़ा है।