उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगलों में वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरों में इस दुर्लभ ईस्ट इंडियन लेपर्ड गेको (Leopard Gecko Lizard)की तस्वीरें कैद हुई हैं। यह छिपकली दिखने में सांप जैसी होती है और विशेष रूप से रात के समय सक्रिय रहती है। यह अपने शिकार के रूप में छोटे कीटों और मकोड़ों को पकड़ती है, जिससे यह एक महत्वपूर्ण रात्रिचर कीटभक्षी प्रजाति बनती है।
यह भी पढ़ें
1 करोड़ रुपए में बेची जा रही बिहार में पाई जाने वाली ये छिपकली, विदेशों में की जा रही स्मगलिंग
संरक्षण के प्रयासों को मिलेगी मजबूती
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने इस खोज को स्थानीय जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ”इस प्रजाति की खोज से यह साबित होता है कि हमारे वन क्षेत्रों में अभी भी कई अज्ञात और दुर्लभ प्रजातियां मौजूद हैं, जिन्हें खोजने और संरक्षित करने की आवश्यकता है।” ईस्ट इंडियन लेपर्ड गेको आमतौर पर शुष्क सदाबहार वनों, झाड़ीदार घास के मैदानों, और पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है। यह भी पढ़ें