bell-icon-header
रायपुर

घर चलो कहकर युवती के साथ दुष्कर्म, NSUI के प्रदेश सचिव के खिलाफ केस दर्ज

CG Rape case: एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने पहले इंस्टाग्राम में दोस्ती की। फिर उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया..

रायपुरFeb 04, 2024 / 01:47 pm

चंदू निर्मलकर

CG Rape case: राजधानी में एक युवती के साथ एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने पहले इंस्टाग्राम में दोस्ती की। फिर उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें

CG Budget 2024: 9 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, विधानसभा अध्यक्ष ने दी जानकारी



पुलिस के मुताबिक आरोपी एक युवती को झांसा देकर 1 फरवरी को अपने घर ले गया। वहां उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसे शादी करने का आश्वासन देकर छोड़ दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की।
यह भी पढ़ें

Ayodhya Special Train : रामलला दर्शन के लिए आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, इस रूट से होगी रवाना… भोजन-पानी की व्यवस्था फ्री



पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी एनएसयूआई का प्रदेश सचिव भी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है।

Hindi News / Raipur / घर चलो कहकर युवती के साथ दुष्कर्म, NSUI के प्रदेश सचिव के खिलाफ केस दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.