रायपुर. शहर के युवा सौरभ सिंह जागृत ने रस्सी कूद (Jump Rope) में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राजधानी के सौरभ सिंह ने एक टांग पर रिवर्स रोप स्कीपिंग कर विश्व में पहली बार यह रिकॉर्ड बनाया है। सौरभ के मुताबिक उन्होंने 1 मिनट में 185 बार रोप स्कीपिंग की है। हालांकि गोल्डन बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड द्वारा सर्टिफिकेट में 165 स्कीपिंग को दर्ज किया गया है। इंजीनियरिंग स्टूडेंट सौरभ सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे हैण्डबॉल प्लेयर हैं, लेकिन उन्हें इस फील्ड में सफलता नहीं मिलने पर अपनी अलग पहचान बनाने की ठानी। इसके लिए वह 2 साल पूर्व रोप स्कीपिंग की प्रैक्टिस शुरू की, जिसका परिणाम यह रहा कि उनका नाम आज गोल्डन बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। विश्व रिकॉर्ड के इंडिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई के सामने एक टांग में रोप स्कीपिंग कर विश्व में यह रिकॉर्ड बनाया।