bell-icon-header
रायपुर

Raipur News: रायपुर में कांग्रेस नेता पहुंचे DGP ऑफिस, सीएम और डिप्टी सीएम का करेंगे पुतला दहन…

कांग्रेस पार्टी प्रदेश की साय सरकार का पुतला दहन करेगी। इसके साथ ही आज प्रदर्शन प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में किया जा रहा है।

रायपुरAug 29, 2024 / 07:51 pm

Love Sonkar

Raipur News: राजधानी रायपुर में आज फिर कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करने जा रही है। इस बीच वह प्रदेश की साय सरकार का पुतला दहन करेगी। इसके साथ ही आज प्रदर्शन प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक दुर्ग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाई की गई हैं, जिसके विरोध कांग्रेस आज प्रदर्शन कर रही है। वही, रायपुर में कांग्रेस के नेता डीजीपी ऑफिस नया रायपुर के लिए रवाना हो गए है।
दुर्ग के 150 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज हुई हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके विरोध में यह निर्णय लिया है। वहीं इस सन्दर्भ में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा आक्रोश जाहिर करते हुए।
प्रदर्शन में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का आज पुतला फूका जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार को प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Raipur / Raipur News: रायपुर में कांग्रेस नेता पहुंचे DGP ऑफिस, सीएम और डिप्टी सीएम का करेंगे पुतला दहन…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.