bell-icon-header
रायपुर

Monsoon Update: 11 जुलाई से शुरू होने वाला है बारिश का दौर, अगले 48 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम

CG Monsoon Update: मौसम विज्ञानियों के अनुसार, एक द्रोणिका व एक कतरनी क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सोें में अच्छी वर्षा होगी…

रायपुरJul 12, 2024 / 06:28 am

चंदू निर्मलकर

CG Monsoon Update: राजधानी में बदरा कुछ देर ही बरस रहे हैं। इससे उमस बढ़ गई है। उमस बढ़ने से लोग हलाकान हैं। राजधानी में पिछले 24 घंटे में महज 4.8 मिमी पानी गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जुलाई से न केवल रायपुर, बल्कि प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे बारिश के आंकड़ें भी बढ़ेंगे। अभी तक प्रदेश में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश हुई है।
Monsoon Update: अब तक 309.7 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 218.6 मिमी पानी गिरा है। वहीं रायपुर जिले में 30 फीसदी कम वर्षा हुई है। वर्तमान में 185.4 मिमी पानी गिरा है। जबकि, 266.6 मिमी पानी बरस जाना था। रायपुर में दोपहर सवा बजे केवल 10 मिनट के लिए बारिश हुई। हालांकि, लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में 0.1 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई।
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: तेज गर्मी के बाद अचानक बरसे बदरा, थम गया रायपुर शहर, देखिए तस्वीरें

CG Weather Update: डीडीनगर, जेल रोड व टाटीबंध क्षेत्र में तेज बारिश हुई, लेकिन कुछ देर बाद रुक गई। इस बारिश का असर ये हुआ कि दोपहर का तापमान 3 डिग्री के करीब गिर गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। बादल भी छाए रहे इसलिए तापमान गिरा है। 11 जुलाई को रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।
cg Monsoon Alert

CG Weather Update: मानसून की गतिविधियां कम

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, एक द्रोणिका व एक कतरनी क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सोें में अच्छी वर्षा होगी। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य से कम रही। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
CG Monsoon Update

Bastar Weather Update: माकड़ी बस्तर में तेज वर्षा, कहीं केवल फुहारें

पिछले 24 घंटे में शंकरगढ़ व बस्तर के माकड़ी में तेज वर्षा हुई। वहां 5 सेमी बारिश रेकॉर्ड की गई। वहीं, प्रतापपुर, लाभांडी, फरसगांव में 4, रामचंद्रपुर में 3, भैरमगढ़, बड़े बचेली, नारायणपुर, भोपालपट्टनम, भनपुरी, कोंटा व कुटरू में 2-2 सेमी पानी बरस गया। कई स्थानों पर 1 सेमी व इससे कम पानी गिरा है। बारिश के बाद रोपाई व धान बुआई का काम चल रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों हो रही बारिश धान की रोपाई के लिए ठीक है। किसान रोपाई के लिए पहले ही नर्सरी डाल चुके थे। अच्छी बारिश के बाद बस्तर समेत दूसरे क्षेत्रों में रोपाई चल रही है।

Hindi News / Raipur / Monsoon Update: 11 जुलाई से शुरू होने वाला है बारिश का दौर, अगले 48 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.