bell-icon-header
रायपुर

Monsoon 2024: बारिश मचाएगी तबाही! आगामी 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, इन 18 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Monsoon 2024: मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।

रायपुरJun 21, 2024 / 07:43 am

Khyati Parihar

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में प्री मानसून सक्रिय हो गया है। आंधी और वज्रपात को लेकर 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो-चार दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने की संभावना है।
बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर के बाद तेज धूप निकलने से उमस से लोग बेचैन रहे। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते पांच दिनों से मानसून प्रदेश के तटीय हिस्से में अटका हुआ है। 21 जून तक ही प्रदेश के मध्य क्षेत्र में मानसून की एंट्री हो सकती है।

Monsoon 2024: अधिकतम तापमान में हो सकती दो डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं 24 घंटे में प्रदेश की अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून का (Heavy Rain Alert) आगमन हो चुका है। वहीं दो-चार दिनों में कुछ और हिस्सों में प्री मानसून सक्रिया रहेगा। ऐसे में ज्यादातर जिलों में तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

CG Monsoon 2024: 2 तगड़ा सिस्टम के साथ मानसून की धाकड़ एंट्री, अगले 2 दिनों तक होगी भारी बारिश, Alert जारी

Chhattisgarh Rain: इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

गुरुवार को पांचों संभाग में बारिश की संभावना है। इन संभागों में से कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और कई जिलों में तेज अंधड़ चलने की संभावना है। इनमें से राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीरचांपा, कोरबा, दुर्ग, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में बारिश के आसार हैं। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों के कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
Monsoon 2024
तापमान: जिला – अधिकतम – न्यूनतम
रायपुर – 37.4 – 23.5
बिलासपुर – 36.0 – 24.8
पेण्ड्रारोड – 33.2 – 23.6
अंबिकापुर – 35.9 – 26.2
जगदलपुर – 34.8 – 24.8
दुर्ग – 35.9 – 23.6
राजनांदगांव – 37.8 – 26.0

Monsoon 2024: वर्षा के मुख्य आंकड़े

सुहेला – 70, पेंड्रा रोड-60, कवर्धा – 50, हसौद, घुमका, रायपुर- 40, अहिवारा, दुर्ग, लाभांडीह, चंद्रपुर, रायपुर सिटी-30, बिलासपुर, मंदिर हसौद, भिलाई, जैजैपुर, सिमगा, बोड़ला, भोपालपटनम, बलौदा बाजार, पामगढ़, सहसपुरलोहारा, नवागढ़, धमधा-20, बगीचा, पथरिया, सारंगढ़, मुंगेली, अभनपुर, पल्लारी / पलारी, बलौदा, बीजापुर, भैसमा -10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: लो आ गई मानसून, अगले 5 दिनों तक इन स्थानों में होगी झमाझम बारिश, Alert जारी

Hindi News / Raipur / Monsoon 2024: बारिश मचाएगी तबाही! आगामी 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, इन 18 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.