scriptMonsoon 2024: फिर से लौट रहा मानसून, अगले कुछ घंटों में दिखेगा असर, इन जिलों को चेतावनी जारी | Monsoon 2024: Monsoon is returning again, it will rain from tomorrow | Patrika News
रायपुर

Monsoon 2024: फिर से लौट रहा मानसून, अगले कुछ घंटों में दिखेगा असर, इन जिलों को चेतावनी जारी

Monsoon 2024: प्रदेश के सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो चुका है। इसके असर से व्यापक वर्षा भी हो रही है। रायपुर में 21 जून को मानसून ने दस्तक दिया था।

रायपुरJun 26, 2024 / 07:51 am

Khyati Parihar

Monsoon 2024
Monsoon 2024: रायपुर में अभी मानसूनी बारिश सामान्य हुई है। जबकि प्रदेश में 37 फीसदी कम पानी गिरा है। सोमवार को राजधानी में धूप-छांव का खेल चलता रहा। हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। 26 जून से प्रदेश में व्यापक वर्षा होगी और कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से प्रदेश में व्यापक वर्षा हो रही है।
प्रदेश के सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो चुका है। इसके असर से व्यापक वर्षा भी हो रही है। रायपुर में 21 जून को मानसून ने दस्तक दिया था। इसके बाद से अच्छी बारिश हुई है। हालांकि अभी भी हल्की उमस बरकरार है। सोमवार को सुबह काले बादल छाए रहे।
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: काले-काले बादलों की फौज पहुंची छत्तीसगढ़, 26 जून से जमकर बरसेंगे…IMD का ताजा Update जारी

दिन में धूप भी खिली। हालांकि राजधानी के किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई। रविवार को सुबह देर तक बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 10 मिमी पानी गिरा है। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री ज्यादा रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। सुबह हवा में आर्द्रता की मात्रा 81 तो शाम को 59 फीसदी रही। यानी सुबह हवा में नमी ज्यादा है।
Monsoon 2024
बादल छाने के कारण ऐसा है। 15 जून तक राजधानी में लू चल रही थी। इससे लोग गर्मी व उमस से बेहाल थे। प्री मानसून व मानसूनी बारिश के बाद लोगों को राहत मिली है। इस बार मई व जून में इतनी गर्मी पड़ी कि लोगों का जीवन प्रभावित हुआ। कई लोग लू से बीमार हुए। मौसम विभाग के अनुसार ऐसी गर्मी काफी साल बाद पड़ी।

Monsoon 2024: इन स्थानों पर भारी बारिश

पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर बादल जमकर बरसे हैं। बीजापुर के भोपालपट्टनम में 15 सेमी पानी बरस गया। वहीं अहिवारा में 6, घुमका, खैरागढ़ में 4, राजिम, भखारा, डोंगरगढ़, नवापारा, बेलतरा, औंधी में 3-3 सेमी बारिश रिकार्ड की गई। व्यापक बारिश के बाद खेती किसानी के काम में तेजी आई है। देर से ही सही मानसून पहुंचने के बाद किसान खुश हैं। इससे धान की बोआई या रोपाइ के लिए थरहा डालने में कुछ खास देरी नहीं हुई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसान जल्द से जल्द बोआई पूरी करें। ताकि पौधे उगे और इसमें वृद्धि हो।

Monsoon 2024: पिछले 10 साल में रायपुर में 24 घंटे में हुई बारिश

वर्ष – बारिश – तारीख

2014 – 32.6 – 15
2015 – 111.6 – 22
2016 – 31.9 – 14
2017 – 97.4 – 25
2018 – 62.0 – 12
2019 – 29.7 – 15
2020 – 129.8 – 23
2021 – 113.6 – 10
2022 – 15.2 – 30
2023 – 71.0 – 26

Hindi News/ Raipur / Monsoon 2024: फिर से लौट रहा मानसून, अगले कुछ घंटों में दिखेगा असर, इन जिलों को चेतावनी जारी

ट्रेंडिंग वीडियो