bell-icon-header
रायपुर

Lok Sabha Chunav 2024 : 11 सीटों में चुनाव के लिए भाजपा ने तैयार की अपनी टीम, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Lok Sabha Chunav 2024 : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी, सहप्रभारी, संयोजक, सह संयोजकों की नियुक्ति की है।

रायपुरJan 21, 2024 / 12:27 pm

Kanakdurga jha

Lok Sabha Chunav 2024 : प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी, सहप्रभारी, संयोजक, सह संयोजकों की नियुक्ति की है। वरिष्ठ नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है।
सरगुजा लोकसभा सीट के लिए प्रभारी लखन लाल साहू, सहप्रभारी चंपादेवी पावले, संयोजक कमलभान सिंह मरावी, सह संयोजक अखिलेश सोनी, रायगढ़ लोकसभा के लिए प्रभारी प्रबोध मिंज, संयोजक गोमती साय, सह संयोजक विजय अग्रवाल, जांजगीर-चांपा लोकसभा के लिए प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, सहप्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, संयोजक कृष्णकांत चंद्रा, सह संयोजक डॉ. खिलावन साहू और डॉ. दिनेश लाल जांगड़े, कोरबा लोकसभा के लिए प्रभारी धरमलाल कौशिक, संयोजक भैयालाल राजवाड़े, सह संयोजक मनोज शर्मा,
यह भी पढ़ें

Ayodhya Ram Mandir : आपने देखी प्रभु राम की धान वाली रंगोली? साइंस कॉलेज ग्राउंड में धान से बनी श्रीराम की रंगोली…



बिलासपुर लोकसभा के लिए प्रभारी डॉ. सियाराम साहू, संयोजक धर्मजीत सिंह, सह संयोजक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, राजनांदगांव लोकसभा के लिए प्रभारी नारायण चंदेल, सहप्रभारी राजीव अग्रवाल, संयोजक मधुसूदन यादव, सह संयोजक नीलू शर्मा और दिनेश गांधी, दुर्ग लोकसभा के लिए प्रभारी चंदूलाल साहू, संयोजक अवधेश चंदेल, सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, रायपुर लोकसभा के लिए प्रभारी संदीप शर्मा,
संयोजक अशोक बजाज, सह संयोजक पुरंदर मिश्रा और गुरु खुशवंत सिंह, महासमुंद लोक प्रभारी मोतीलाल साहू, सहप्रभारी भावना बोहरा, संयोजक शंकर लाल अग्रवाल, सह संयोजक संतोष उपाध्याय, बस्तर लोकसभा के लिए प्रभारी महेश जैन, संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी, सह संयोजक संजय पांडेय और कांकेर लोकसभा के लिए प्रभारी अभिषेक सिंह, सह प्रभारी संतोष बाफना, संयोजक भरत मटियारा, सह संयोजक यज्ञदत्त शर्मा, सह संयोजक नीलकंठ टेकाम शामिल हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Raipur / Lok Sabha Chunav 2024 : 11 सीटों में चुनाव के लिए भाजपा ने तैयार की अपनी टीम, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.