यह भी पढ़ें
New Year 2024: जश्न के लिए देशी डेस्टिनेशन पहली पसंद, फ्लाइट से लेकर होटल की बुकिंग शुरू
18 दिसंबर 2019 को उसमें सरस्वती को मिलने के लिए अपने घर पर बुलवाया। इस दौरान उसके घर पर पहले से उसकी मां दुकलहा बाई कुर्रे (50 साल) और उसकी भाभी नैनी कुर्रे (22 साल) वहीं पर थे। इस दौरान सरस्वती के साथ उन्होंने गाली-गलौज की। साथ ही अपने लड़के लल्लू को घर से भगा दिया। उसके जाते ही शाम 6 बजे मिट्टी तेल डालकर सरस्वती को जला दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलने पर अभनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी दुकलहा बाई और उसकी बहू नैनी को गिरफ्तार किया। वहीं उपचार के दौरान सरस्वती की मौत हो गई। मामले में आरोपी दोनों महिलाओं को आजीवन कारावास से दंडित किया।
यह भी पढ़ें
Chhattisgarh Election 2023 Results : छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर? 11 बजे के बाद देखिए कौन आगे कौन पीछे
जुआ खेलने से मना किया तो कर दी हत्याजुआ खेलने से मना करने पर चाकू मारकर हत्या करने वाले पंडरी निवासी नरेश दुर्गा (19 साल) को आजीवन कारावास और उसके साथी दिनेश ध्रुव (27 साल) को 7 साल की सजा सुनाई गई है। अपर लोक अभियोजक ने बताया कि 18 अक्टूबर 2019 की रात 2 बजे पंडरी स्थित होटल पुनीत के पीछे नरेश दुर्गा जुआ खेल रहा था। इस दौरान अपनी मोटरसाइकिल से प्रिंस अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान विवाद होने पर नरेश ने अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर प्रिंस पर चाकू से प्राणघातक हमला किया। उसे घटना के बाद तुरंत आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी।