यह भी पढ़ें
12 बोर राइफल की मेन्युफैक्चरिंग कर रहा आदतन अपराधी गिरफ्तार, बलात्कार व लूट के मामले में भी जा चुका है जेल
पुलिस के मुताबिक श्याम नगर निवासी सूरज नेभानी के घर सुबह करीब 11.30 बजे एक महिला काम की तलाश में उनके घर पहुंची। उनकी पत्नी रिंकी ने उसे घर की साफ-सफाई काम दे दिया। उसने अपना नाम रीमा और काशीराम नगर की रहने वाली बताया। उन्होंने महिला को घर में साफ-सफाई करने का काम दिया और मार्केट चली गई। घर में उनकी मां थी। वह महिला घर के ऊपर के कमरों में काम करने लगी। इस दौरान किसी का फोन आने पर उनकी मां नीचे चली गई। यह भी पढ़ें
Lok Sabha Chunav 2024 : ओम बिरला और धनखड़ सिखाएंगे छत्तीसगढ़ के विधायकों को राजनीति की गणित, ऐसे जीतेंगे 11 सीट
कुछ देर बाद वह ऊपर जाने लगी, तो वह महिला नीचे उतर रही थी। उनकी मां ने उसे रोका, तो महिला कुछ देर में वापस आने के नाम पर बाहर निकल गई। काफी देर बाद भी महिला वापस नहीं आई। इसके बाद जब रिंकी मार्केट से घर पहुंची और ऊपर कमरे में गई, तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। 3 लाख से ज्यादा के जेवर नहीं थे। इसके बाद सभी काम करने आई महिला की तलाश करने काशीराम नगर पहुंचे, तो पता चला कि उस नाम की महिला ही नहीं है। इसके बाद मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर संदेही महिला की तलाश कर रही है।