bell-icon-header
रायपुर

Guru Purnima 2024: सर्वार्थ सिद्धि योग में गुरुपूर्णिमा, गुरु की साधना में जरूर करें यह कार्य…

Guru Purnima Festival 2024: गुरुपूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर गुरुवे नम: से संतों के आश्रम और चातुर्मास स्थान पूजा-अर्चना और गुरु दर्शन से गुंजित होंगे। वहीं गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में शनिवार को स्कूलों में उल्लास का माहौल रहा।

रायपुरJul 21, 2024 / 01:10 pm

Kanakdurga jha

Guru Purnima Festival 2024: गुरुपूर्णिमा महोत्सव रविवार श्रद्धा, विश्वास और समर्पण के साथ धूमधाम से मनेगा। शहर में कई जगहों उत्सव की तैयारियां की गई है। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में गुरु-शिष्य के बीच परस्पर विश्वास की प्राचीन परंपरा जीवंत होगी। इस अवसर पर गुरुवे नम: से संतों के आश्रम और चातुर्मास स्थान पूजा-अर्चना और गुरु दर्शन से गुंजित होंगे। वहीं गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में शनिवार को स्कूलों में उल्लास का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा में पहली बार सबसे बड़ा महायोग, नोट कर लें पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त

शंकराचार्य आश्रम में सुबह से भजन कीर्तन

पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के रावांभाठा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। सुबह से भजन-कीर्तन और पादुका पूजन का कार्यक्रम होगा। श्री सुदर्शन संस्थानम, पुरी शंकराचार्य आश्रम के मीडिया प्रभारी अरविन्द तिवारी ने बताया कि सुबह नौ बजे से वैदिक आचार्यों के मार्गदर्शन में सामूहिक रुद्राभिषेक, पौधारोपण, सुंदरकांड पाठ, सत्संग, संकीर्तन आयोजित होगा।
भाटापारा में राम सप्ताह मंडप में आचार्य पंडित झमन शास्त्री एवं चन्द्रा पैराडाइज, केलो विहार रायगढ़ में बीडी दीवान के सानिध्य में दिव्य पूजा आराधना, सत्संग संगोष्ठी कार्यक्रम होगा। पूर्णिमा महोत्सव का मुय आयोजन श्रीगोवर्धन मठ पुरी में भगवान शंकराचार्य की छत्रछाया में होगा।

कई स्थानों पर होगा आयोजन

शहर के बोरियाकलां स्थित शंकराचार्य आश्रम, प्राचीन दूधाधारी मठ, जैतूसाव मठ, शदाणी दरबार, गोदड़ीवाला धाम देवपुरी सहित चातुर्मास स्थानों पर विराजे जैन मुनियों और साध्वियों द्वारा गुरु महिमा का बखान किया गया। ब्रह्मपुरी आश्रम परसदा में सुधांशु महाराज का दिल्ली आश्रम से सीधा प्रसारण आशीर्वचन सुनने के लिए हजारों लोग जुटेंगे।

शीतला मंदिर में हवन अनुष्ठान

पुरानी बस्ती शीतला माता मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर शाम 6.30 बजे से पीठाधिश्वर नीरज सैनी के सानिध्य में दशमहाविद्या हवन पूजन अनुष्ठान यज्ञ किया जाएगा। साथ ही मां धूमावती साधना मंत्र दीक्षा शिष्यों को दी जाएगी।

धर्मनगरी दामाखेड़ा में उमड़े कबीरपंथी

सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास साहेब वंशावली प्रतिनिधि सभा धर्मनगर दामाखेड़ा में गुरु पुर्णिमा शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर कबीरपंथ के अनुयायी गुरु दर्शन के लिए बड़ी संया में पहुंचे थे। नवोदित आचार्य उदितमुनि नाम साहेब का दर्शन-वंदन किए। आचार्य के दर्शन, पूजन के बाद प्रसाद का वितरण और भंड़ारा आयोजित किया गया।

Hindi News / Raipur / Guru Purnima 2024: सर्वार्थ सिद्धि योग में गुरुपूर्णिमा, गुरु की साधना में जरूर करें यह कार्य…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.