bell-icon-header
रायपुर

सेक्स रैकेट का भांडाफोड़: कालगर्ल के साथ रंगे हाथों पकड़ाए 3 युवक

बिलासपुर में जांजगीर के तीन युवकों को पुलिस ने महिला एजेंट व दो कालगर्ल के साथ गिरफ्तार किया है। महिला एजेंट ने सैक्स रैकेट चलाने के लिए मकान किराए पर लिया था, जहां वह काल गर्ल बुलाकर देह व्यापार करती है।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

रायपुरAug 17, 2022 / 05:43 pm

Mansee Sahu

बिलासपुर। जिले में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दो युवकों को कॉलगर्ल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक जांजगीर के रहने वाले हैं। युवकों के साथ एक महिला एजेंट भी इस धंधे में शामिल थी। इस महिला ने ही किराए के मकान लेकर देह व्यापार शुरू करवाया था।

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि कवर्धा की रहने वाली महिला देह व्यापार चलाती है। उसने इस अनैतिक कारोबार के लिए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित नगर निगम कॉलोनी को ठिकाना बनाया था, जिसे उसने किराए पर लिया है। महिला दूसरी जगह रहती है और इस मकान को सिर्फ देह व्यापार करने के लिए उपयोग करती है।

रंगे हाथ पकड़े गए युवक व युवतियां
पूरी जानकारी जुटाने के बाद पता चला कि मकान में आए दिन संदिग्ध युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है। मंगलवार की रात आरक्षक रितेश मिश्रा और केशव मार्को ने मकान पर नजर रखी और TI परिवेश तिवारी को युवक-युवतियों की पुख्ता जानकारी दी। उन्होंने SSP पारुल माथुर से मार्गदर्शन लेकर देर रात मकान में रेड किया, जहा तीन युवक व तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले आई।

किराए पर लिया था मकान
TI परिवेश तिवारी ने बताया कि कवर्धा निवासी महिला एजेंट का काम करती थीं। उसने शहर की दो युवतियों को भी इस गोरखधंधे में शामिल कर ली। पुलिस ने महिला एजेंट को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, दोनो कॉलगर्ल बिलासपुर की रहने वाली हैं। महिला ग्राहक आने पर काल गर्ल को फोन कर बुलाती थी।

तीनों युवक हैं शादीशुदा
कॉलगर्ल के साथ पकड़े गए तीनों युवक जांजगीर जिले के रहने वाले हैं। युवक कार से बिलासपुर में अय्याशी करने आए थे। पुलिस ने उनकी कार को भी जब्त किया है। पकड़े गए युवकों में विजय टंडन (33) नूतन कॉलोनी जांजगीर, मुकेश कटकवार (37) और जांजगीर के कनई निवासी कलेश कुमार (39) शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Hindi News / Raipur / सेक्स रैकेट का भांडाफोड़: कालगर्ल के साथ रंगे हाथों पकड़ाए 3 युवक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.