भूपेश बघेल ने की अपील
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली में छत्तीसगढ़ के कुम्हारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों और अन्य कारीगरों द्वारा बनाए गए दीयों, वस्त्र, सजावट की वस्तुएं उपहार एवं अन्य सामग्री का अधिक से अधिक खरीदने की अपील की है। ताकि लोगों के इस छोटे से प्रयास से छत्तीसगढ़ में इन व्यवसायों से जुड़े लाखों लोगों के जीवन में दीपावली की खुशियां बिखर सके।