यह भी पढ़ें
CG Second Phase Voting 2023: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और मुंबई से आकर किया मतदान
पार्षद का हुआ विवाद
वोटिंग के दौरान कुछ स्थानों पर विवाद हुआ। गुढि़यारी में बड़ा अशोक नगर निवासी पार्षद पति का पोलिंग बूथ में विवाद हो गया था। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों से उसकी झड़प भी हुई। इसी तरह समता कॉलोनी, जेएन पांडेय, मठपुरैना में भी भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में उलझ गए थे। हालांकि थोड़ी देर में मामला शांत हो गया। शहर के अलावा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में भी लगभग शांतिपूर्ण मतदान हुआ।