scriptCG Politics: भाजपा सरकार ने जनता के लिए बनाई गजब की रणनीति, छत्तीसगढ़ में डबल नहीं ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ करेगी काम | CG Politics: Triple engine govt in cg | Patrika News
रायपुर

CG Politics: भाजपा सरकार ने जनता के लिए बनाई गजब की रणनीति, छत्तीसगढ़ में डबल नहीं ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ करेगी काम

Chhattisgarh Government: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार जोरों-शोरों से जनता के कार्य करने में जुटी हुई है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही अपनी योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया था। अब सरकार अपना काम और मजबूत करने के लिए शहर-शहर में सरकार बनाने की अनोखी रणनीति बनाई है।

रायपुरJul 10, 2024 / 02:44 pm

Kanakdurga jha

Chhattisgarh BJP
CG BJP: भाजपा अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। ट्रिपल इंजन की सरकार यानि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, अब प्रदेश के नगरीय निकायों में भी भाजपा की शहरी सरकार बनाना। यही कारण है कि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मंडल स्तर के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। यह बैठक पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित की गई है। इसमें अपेक्षित श्रेणी के 1500 से ज्यादा पदाधिकारी व सदस्य बैठक में शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव के बाद हो रही पहली बैठक आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को हर निकाय में बढ़त के साथ भाजपा के हाथ में सत्ता हो इसकी रणनीति बनाई जाएगी। बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बैठक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन लेंगे। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित साय सरकार के सभी मंत्री-विधायक और कार्यसमिति के पदाधिकारी शामिल होंगे।
CG Govt
यहां 2019 के लिए छत्तीसगढ़ में संभागवार नगरीय निकाय चुनावों का प्रतिनिधित्व करने वाला चार्ट और डेटा तालिका है। चार्ट विभिन्न संभागों में लड़ी गई और जीती गई सीटों की संख्या, साथ ही जीत प्रतिशत प्रदर्शित करता है।
यह भी पढ़ें

CG Govt School: अब स्कूल में बच्चों को मिलेगा नाश्ता, श्रम मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

राजनीतिक प्रस्ताव भी हो सकता है पारित

भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश भर के वोटरों को राजनीतिक संदेश के लिए कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता। बताया जाता है कि पिछले दिनों लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए बयान का निंदा प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा, ताकि कांग्रेस के खिलाफ प्रदेश में माहौल बन सकें और निकाय चुनाव में भाजपा के पार्षद ज्यादा से ज्यादा चुनकर आए।
BJP Government

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भरा जाएगा जोश

बैठक का मूल उद्देश्य नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेशभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को फिर से उत्साहवर्धन करना है। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए अभी से रणनीति के तहत काम करने के निर्देश दिए जाएंगे। जिस तरह से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाई है, उसी तरह से एक बार से निकाय चुनाव में भाजपा की शहरी सरकार बनाने के लिए काम करने के लिए टिप्स दिए जाएंगे।

सरकार के काम-काज जन तक पहुंचाने का मंत्र

बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और काम-काज को जन-जन तक पहुंचाने के मंत्र दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश सरकार के छह माह के कार्यकाल को लेकर भी जनमानस तक पहुंचाने का काम दिया जाएगा। इसके अलावा योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए सतत रूप से काम करने की नसीहत दी जाएगी।

Hindi News/ Raipur / CG Politics: भाजपा सरकार ने जनता के लिए बनाई गजब की रणनीति, छत्तीसगढ़ में डबल नहीं ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ करेगी काम

ट्रेंडिंग वीडियो