bell-icon-header
रायपुर

CG News: जेपी नड्डा ने अब 50 नहीं 60 लाख सदस्य बनाने का दिया टारगेट, ऐसा रहा उनका दौरा

CG News: रायपुर शहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पांच घंटे गुजारे। इस दौरान उन्होंने रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

रायपुरSep 27, 2024 / 12:31 pm

Shradha Jaiswal

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पांच घंटे गुजारे। इस दौरान उन्होंने रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्होंने प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान के लिए नया टारगेट दिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा को 50 लाख की बजाए 60 लाख सदस्य बनाने को कहा।
यह भी पढ़ें

JP Nadda in CG : छत्तीसगढ़ BJP को नड्डा ने दिया 50 लाख से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य

CG News: इस दौरान उन्होंने कहा, हम सबको प्रधानमंत्री के सूत्र वाक्य को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने की जरूरत है। दिल से, दल से, जुड़े कमल से। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सदस्यता अभियान राष्ट्रीय प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

CG News: नियुक्तियों पर हुई चर्चा

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा की। जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे केनाल रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा में माल्यार्पण करने पहुंचे। यहां से वे विधायक कॉलोनी स्थित पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के निवास पहुंचे। जेपी नड्डा ने पूर्व सांसद को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। करीब 20 मिनट उनके निवास पर मौजूद रहे।

प्रोफेशनल्स भी पॉलिटिक्स में आएं

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने नालंदा परिसर में पहुंचकर छात्रों से भाजपा की सदस्यता की अपील की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि प्रोफेशनल्स पॉलिटिक्स में नई सोच के साथ आएं। इससे राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी। इसलिए अधिक से अधिक सांख्य में युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। सदस्यता कार्यक्रम के बाद वे सीधे युवाओं के बीच एनआईटी के पास स्थित नालंदा परिसर पहुंचे। जेपी नड्डा ने करीब आधे घंटे तक युवाओं से राष्ट्र, समाज और युवा सोच पर बात की।

Hindi News / Raipur / CG News: जेपी नड्डा ने अब 50 नहीं 60 लाख सदस्य बनाने का दिया टारगेट, ऐसा रहा उनका दौरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.