CG Monsoon Update 2024: 42 डिग्री के आसपास ही रहेगा तापमान
Today CG Monsoon Update 2024: मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक नौतपा में भी प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास ही रहेगा। लगातार हो रही बदली और बारिश के कारण मौसम का मिजाज उतना सख्त नहीं हो पाया है। जितना सामान्यत: मई के महीने में रहता है। दुर्ग को छोड़ दें तो फिलहाल राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। यह भी पढ़ें
Monsoon update 2024: आ गया मानसून ! अगले 24 घंटे में जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी
Monsoon in CG: रायपुर, दुर्ग और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। बीते दो दिनों से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं बारिश के आसार भी बने हुए हैं। हालांकि आज सुबह से बादल छाए रहे। जिसके चलते फिर से सड़कों पर सन्नाटा रहा।Monsoon in CG: अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
प्रदेश में अब बादल साफ हो गया है। वहीं द्रोणिका असर भी अब खत्म हो गया है। जिसके चलते एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। हालांकि यह बढ़ोतरी ज्यादा नहीं होगी। मौसम विभाग की माने तो 24 मई तक मौसम में किसी तरह के बादलाव के आसार नहीं है। हालांकि इसके बाद फिर से बारिश की संभावना बन रही है। यह भी पढ़ें